यूपी कांग्रेस के कई नेताओं का बढ़ सकता है कद, 19 नेताओं ने दिया राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू
यूपी कांग्रेस के कई नेताओं का बढ़ सकता है कद, 19 नेताओं ने दिया राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू चार से पांच प्रदेश के नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं. इनमें कई प्रमुख नाम हैं. By ETV Bharat Uttar P…

सौजन्य से:- etvbharat.com
यूपी कांग्रेस के कई नेताओं का बढ़ सकता है कद, 19 नेताओं ने दिया राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू
चार से पांच प्रदेश के नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं. इनमें कई प्रमुख नाम हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 22, 2026 at 8:38 PM IST
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता अब राष्ट्रीय राजनीति में पदार्पण कर सकते हैं. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों देशभर से सैकड़ों नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं, जिनमें से 55 से 60 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो कुल 19 नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू दिए हैं. इनमें से चार से पांच प्रदेश के नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं. इनमें कई प्रमुख नाम हैं जो अब तक यूपी में कांग्रेस के लिए संगठन मजबूत करने की दिशा में काम कर चुके हैं.
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी यूपी से जुड़े कई नेताओं को राष्ट्रीय फलक पर लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देना चाहती है. जिससे कार्यकर्ता पार्टी के साथ जुड़े रहें. ये सोचकर कि वे भी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति के कभी भी हिस्सेदार बन सकते हैं.
कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने देशभर से 250 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं का इंटरव्यू लिया है, जो विभिन्न प्रदेशों से आते हैं. इन नेताओं में से करीब 55 से 60 नेताओं को प्रदेश की राजनीति से बाहर निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है. प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुके या वर्तमान में किसी न किसी पद पर काबिज हैं, ऐसे नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है इसलिए कांग्रेस का मुख्य रूप से फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है. यहां के कांग्रेस नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में शामिल किया जाएगा.
इन नेताओं का बढ़ सकता है ओहदा : उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में पुरुष और महिला नेताओं ने इंटरव्यू दिया है. हालांकि महिलाओं की संख्या काफी कम है. महिलाओं में राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू देने वाली कानपुर की प्रतिभा अटल पाल और करिश्मा ठाकुर शामिल हैं. करिश्मा ठाकुर महिला कांग्रेस की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की पूर्व महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं.
प्रतिभा अटल पाल भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है. दोनों ही नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने इंटरव्यू दिया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रहे अनिल यादव ने भी राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए साक्षात्कार दिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन मनोज यादव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं.
उन्होंने भी 10 जनपथ पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष इंटरव्यू दिया है. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ओमवीर यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केशव यादव, प्रांतीय अध्यक्ष रहे योगेश दीक्षित और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. अब इनमें से कई नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनने का मौका मिल सकता है.
युवाओं की टीम तैयार कर रही कांग्रेस : कांग्रेस पार्टी ने अगस्त 2026 में 75 राष्ट्रीय सचिव बनाए थे. इनमें कुछ सहसचिव भी शामिल थे. बीते दो सालों में इनमें से लगभग 20 नेताओं को संगठन और सरकार में दूसरी जिम्मेदारी मिल गई. कुछ की राष्ट्रीय सचिवों की अपने पद से विदाई हो गई. अब संगठन में नए सचिवों के लिए जगह बनाने के लिए बचे लगभग 55 से 60 सचिवों में से कुछ की राष्ट्रीय टीम से विदाई होना तय है. नए सचिवों की नियुक्ति के लिए जिस तरह नेताओं के इंटरव्यू हुए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से एक तिहाई की जगह बनाने के लिए भी मौजूदा सचिवों में से तमाम की छुट्टी करनी पड़ेगी. कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य 2029 लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं की एक बेहतरीन टीम तैयार करना है.
इंटरव्यू में पूछे गए सवाल -
- आपके अलावा कोई तीन अन्य राष्ट्रीय सचिव जो अच्छा काम कर रहे हों.
- फील्ड में काम करने के दौरान महिलाओं या अन्य नेताओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
- अपने क्षेत्र के पांच सबसे अच्छे कार्यकर्ताओं के नाम.
- कांग्रेस पार्टी से हुई कोई एक ऐसी गलती जिसे सुधारने की जरूरत है.
- एक शब्द या एक लाइन में सचिव के काम को परिभाषित करना.
नामों का ऐलान जल्द : यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों के चयन के लिए दिल्ली में शीर्ष नेताओं ने इंटरव्यू लिया है. उत्तर प्रदेश से भी काफी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने साक्षात्कार दिया है. जल्द ही नए राष्ट्रीय सचिवों के नाम का एलान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर के एनेक्सी भवन को चट कर रही दीमक! 1532.38 लाख रुपये हुए थे खर्च, चौराहे भी हुए 'बदरंग'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


