यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 26 जिले बाढ़ की चपेट में, गंगा-घाघरा और सरयू उफान पर - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Flood Alert | Ganga Ghaghara Saryu Rivers Overflow Heavy Rain News | Up Weather Live Update Video LIVEयूपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:26 जिले बाढ़ की चपेट में, गंगा-घाघर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Flood Alert | Ganga Ghaghara Saryu Rivers Overflow Heavy Rain News | Up Weather Live Update Video
LIVEयूपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:26 जिले बाढ़ की चपेट में, गंगा-घाघरा और सरयू उफान पर
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पीलीभीत में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। तेज बहाव में किनारे पर बने मकान और विशाल पेड़ नदी में समा गए। लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू नदी में लटका हुआ है। कभी भी मस्जिद नदी में समा सकती है।
कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी के किनारे पर बने गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। संगम के प्रमुख घाट पानी में डूबे हैं। लेटे हनुमान जी के 14 दिन बाद कपाट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर छतों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। जबकि कुछ घाटों से पानी उतरने लगा है।
पिछले 24 घंटे में यूपी के 50 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 16.9 मिमी बारिश वाराणसी में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसे देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए
यूपी में बारिश-बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
बरेली में रविवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी करीब 83 प्रतिशत रहने से बारिश न होने की स्थिति में भी लोगों को उमस परेशान कर सकती है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को घाटों से पानी कम हुआ है। हालांकि पानी पूरी तरह से नहीं उतरा है। असि घाट पर बाढ़ का पानी कम होने पर नगर निगम की टीम सफाई में जुट गई है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में आज सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटे रहा वहीं नमी 85 % बनी रही। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा - अगले 24 घंटे तक हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई हैं। वहीं इस सीजन औसत से 18% अधिक बारिश दर्ज किया गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर घटने लगा है। सुबह 6 बजे तक जलस्तर 68.81 मीटर रहा। हालांकि 88 घाटों का सम्पूर्क अभी भी टूटा है।
- कॉपी लिंक
बलिया में गंगा और सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे सदर, बैरिया और बांसडीह तहसील के कई गांवों और शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
शनिवार सुबह 8 बजे गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 59.16 मीटर दर्ज हुआ। यह खतरे के निशान 57.615 मीटर से 1.545 मीटर ऊपर है। वहीं, चांदपुर गेज पर सरयू का जलस्तर 59.25 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 58 मीटर से 1.25 मीटर अधिक है। हालांकि, सरयू का जलस्तर अब स्थिर हो गया है।
- कॉपी लिंक
सोनभद्र के रेणुकूट-पिपरी स्थित रिहंद बांध में पानी की आवक कम होने के बावजूद जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात 871.1 फीट पहुंचने के बाद बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए थे। शनिवार सुबह जलस्तर बढ़कर 871.4 फीट दर्ज किया गया। फिलहाल पानी की निकासी सिर्फ टरबाइनों के जरिए हो रही है और सभी छह टरबाइन चालू हैं। सहायक इंजीनियर प्रसून उत्तम ने बताया कि शनिवार सुबह बांध में करीब 43 एमसीएम पानी आया और लगभग इतनी ही मात्रा टरबाइनों से बाहर निकाली जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर 872 फीट पहुंचने पर ही जरूरत के अनुसार फाटक खोलने का फैसला लिया जाएगा। लगातार बारिश के बाद जलस्तर अधिकतम सीमा के करीब पहुंचने पर पहले सुरक्षा के लिए फाटकों से पानी छोड़ा गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर उन्हें बंद कर दिया गया है। बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
- कॉपी लिंक
- फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में डेढ़ महीने से गंगा की बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। अब रामगंगा के विकराल रूप लेने से हालात और बिगड़ गए हैं। शनिवार को गंगा का जलस्तर 137.10 मीटर यानी खतरे के निशान पर रहा, जबकि रामगंगा 137.20 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर है। शनिवार सुबह खो, हरेली और रामनगर बैराज से 7,227 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा की बाढ़ से चित्रकूट, सबलपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर, इमादपुर, तीसराम की मड़ैया, नगला माखन, नगला फखरपुर और मंझा की मड़ैया समेत करीब 50 गांव प्रभावित हैं।
- रामगंगा का पानी बढ़ने से अमैयापुर डिप (पुलिया) पर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। कोला, सोता, हरपालपुर, रामनगर, भुवनपुर, कड़क्का, कड़हर, भावन, गुलरिया और अर्जुनपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों में भी रामगंगा का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा और रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर क्षेत्र में लोगों को दोहरी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार की रात को हुई बारिश के चलते विडैम से शनिवार की सुबह पानी छोड़ा गया। इसमें नौगढ़ डैम से 497 क्यूसेक, चंद्रप्रभा डैम से 396 क्यूसेक, मुसाखाड़ डैम से 3268 क्यूसेक और भैसोड़ा डैम से 75 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से किसी प्रकार की कोई नुकसान की संभावना नहीं हैं। ऐतिहात के लिए डैम की तरफ जाने से पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। पुलिस टीम को तैनात किया गया हैं।
- कॉपी लिंक
बदायूं में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कादरचौक क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहराने लगा है। भदरौल में पुल के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार शाम 6 बजे कछला में गंगा का मीटरगेज 162.56 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 162.40 मीटर है। भदरौल पुल के ऊपर पानी आने से रास्ते पर भी संकट खड़ा हो गया है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- सितंबर 2026 के मासिक मौसम दृष्टिकोण के मुताबिक, इस महीने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का वितरण असमान रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सितंबर की मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके विपरीत दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- दक्षिणी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सितंबर में बारिश के बीच अंतराल भी देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों में तेज बारिश और उसके बाद कुछ दिनों तक अपेक्षाकृत कम बारिश की स्थिति बन सकती है।
- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई। शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- इनमें मुरादाबाद, गाजियाबाद और रामपुर समेत 14 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश में 2 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
- चंद्रशेखर से बदला लेने, राजनीति में उतरेंगी रोहिणी घावरी: लिखा- स्विट्जरलैंड-टू-सत्ता; वाल्मीकि समाज को एकजुट करने में जुटीं
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी में सरकारी दवा-उपकरण सप्लाई में ₹100 करोड़ का घोटाला: कांग्रेस के पूर्व विधायक भी आरोपी, 7 साल के रिकॉर्ड की छानबीन कर रही ED
- गणेश चतुर्थी कल, काशी के ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा विधि-मुहूर्त: दोपहर 1.30 बजे तक मूर्ति स्थापना; इस दिन चांद न देखें
- करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी: डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


