लखनऊ में अपना घर का इंतजार होगा खत्म, सुल्तानपुर से कानपुर रोड तक बनेंगे 18000 सस्ते फ्लैट
काम की बात: लखनऊ में अपना घर का इंतजार होगा खत्म, सुल्तानपुर से कानपुर रोड तक बनेंगे 18000 सस्ते फ्लैट लखनऊ विकास प्राधिकरण किफायती घर लेने वालों के लिए नई योजना लांच करने जा रहा है। इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक नागर…

सौजन्य से:- Hindustan
काम की बात: लखनऊ में अपना घर का इंतजार होगा खत्म, सुल्तानपुर से कानपुर रोड तक बनेंगे 18000 सस्ते फ्लैट
लखनऊ विकास प्राधिकरण किफायती घर लेने वालों के लिए नई योजना लांच करने जा रहा है। इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। जोनल डेवपलमेंट प्लान के नक्शे में ही इन मकानों के निर्माण के स्थान चिह्नित कर दिए हैं।
राजधानी लखनऊ में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो सकेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार किए जा रहे जोनल डेवलपमेंट प्लान में कम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत का प्रावधान किया गया है। सर्वे में सामने आया है कि एलडीए के क्लस्टर-2 (सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड के बीच) के क्षेत्र में 18,113 नए आवासों की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में किफायती आवास कम बने हैं। इसी जरूरत को देखते हुए विकास प्राधिकरण ने 18 हजार से अधिक परिवारों के लिए किफायती मकानों की योजना तैयार की है।
इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। प्राधिकरण ने जोनल डेवपलमेंट प्लान के नक्शे में ही इन मकानों के निर्माण के स्थान चिह्नित कर दिया है। जोनल डेवलपमेंट प्लान के तहत प्रस्तावित किफायती आवासों का क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग फुट रखा गया है।
निम्न आय वर्ग वालों का ध्यान
इन मकानों को विशेष रूप से निम्न आय वर्ग और सीमित संसाधनों वाले परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इन आवासों के निर्माण के लिए लगभग 53.83 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एलडीए ने योजना में इसके लिए भूमि का प्रावधान भी कर दिया है। जिन स्थानों पर आवास विकसित किए जाने हैं, उन्हें जोनल डेवलपमेंट प्लान के मानचित्र में चिन्हित कर संबंधित भूमि को आवासीय उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है।
क्लस्टर एक में आवास की कमी नहीं
क्लस्टर एक यानी अयोध्या रोड से सुलतानपुर रोड के बीच में अफोर्डेबल आवास की कमी नहीं है। इसलिए जोनल डेवलपमेंट प्लान में क्लस्टर एक में मकान बनाने का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। यहां पहले से ही जरूरत के हिसाब से आवास बने हैं और लगातार बन भी रहे हैं। अब सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड के बीच फ्लैट बनने से आसपास के जिलों के लोगों की मांग पूरी हो जाएगी।
कुल 61.66 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई
किफायती आवास योजना के लिए शहर के विस्तार वाले क्षेत्रों में पांच प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें लखनऊ-रायबरेली रोड, किसान पथ, बक्कास रेलवे स्टेशन क्षेत्र और सुल्तानपुर रोड के आसपास के इलाके शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर कुल 61.66 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। इन क्षेत्रों का चयन भविष्य की आबादी, परिवहन सुविधाओं और शहरी विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि लोगों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


