होमक्राइमउत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती - up 18 ips officers transferred in major police reshuffle
क्राइम

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती - up 18 ips officers transferred in major police reshuffle

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत हुए 12 अधिकारियों सहित कुल 18 अधिकारियों को नई तैनाती दी है। HighL…

jagran.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती
 - up 18 ips officers transferred in major police reshuffle

सौजन्य से:- jagran.com

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत हुए 12 अधिकारियों सहित कुल 18 अधिकारियों को नई तैनाती दी है।

HighLights

- 12 पीपीएस से आईपीएस पदोन्नत अधिकारियों को मिली नई तैनाती।

- कुल 18 अधिकारियों का तबादला, एसपी और सेनानायक नियुक्त।

- कमल किशोर, प्रीतिबाला गुप्ता समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 12 ऐसे आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 18 अधिकारियों को नई तैनाती दी है, जिन्हें हाल में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली है। इनमें कुछ अधिकारियों को नागरिक पुलिस से इतर पुलिस की शाखाओं में एसपी और कुछ को सेनानायक नियुक्त किया गया है।

पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत किए गए 28 अधिकारियों में मंगलवार को जारी सूची में कमल किशोर, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, शशि शेखर सिंह, वंशराज सिंह यादव, डा. कृष्ण गोपाल, प्रीतिबाला गुप्ता, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा को तैनाती दी गई है।

27वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बने समीर सौरभ

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध डा. सतीश कुमार को पहली वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध संजीव सुमन को यूपीएसआईएफएस का एसपी बनाया गया है। सीआईडी में एसपी समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

एपीटीसी, सीतापुर के एसपी आशुतोष द्विवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का एसपी नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली के एसपी आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ भेजा गया है।

वंशराज सिंह यादव को बनाया प्रयागराज का एसपी

क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या के एसपी संजय राय को ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है। एटीएस में तैनात शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। सीआईडी मुख्यालय के एसपी वंशराज सिंह यादव को तीसरी वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज का एसपी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, मथुरा के पद पर तैनात राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान का एसपी बनाया गया है। प्रीतिबाला गुप्ता अब एटीएस की एसपी होंगी। पुलिस मुख्यालय के एसपी कमल किशोर को ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है।

यूपीपीसीएल मुख्यालय के एसपी देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ का एसपी बनाया गया है। राहुल मिठास तकनीकी सेवाएं के एसपी होंगे। डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी, मुरादाबाद के एसपी पद पर भेजा गया है।

शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय से एसपी, यातायात निदेशालय के पद पर भेजा गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी अब आरटीसी, चुनार के एसपी होंगे। आलोक कुमार शर्मा सतर्कता अधिष्ठान के एसपी होंगे। महेश सिंह अत्रि को पीटीएस, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली नियुक्त किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें