होमक्राइमयूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID
क्राइम

यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID

यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID यूपी में एक बार फिर से बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किए गए हैं. 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. संजय राय को लखनऊ में EOW में एसपी की जिम्मेदार…

abplive.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID

सौजन्य से:- abplive.com

यूपी में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने SP CID

यूपी में एक बार फिर से बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किए गए हैं. 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. संजय राय को लखनऊ में EOW में एसपी की जिम्मेदारी मिली है.

उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार ने मंगलवार (22 सितंबर) को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को लखनऊ में सीआईडी के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. आनंद कुमार पहले बरेली में क्षेत्रीय अभिसूचना में एसपी पद पर तैनात थे.

इसके साथ ही 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय राय को लखनऊ में EOW में एसपी की जिम्मेदारी मिली है. संजय राय पहले अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना में एसपी की जिम्मेदारी देख रहे थे. प्रीतिबाला गुप्ता ATS, लखनऊ में एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी. 2016 बैच के आईपीएस अफसर समीर सौरभ को सीतापुर में 27वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले वो लखनऊ में सीआईडी के एसपी के तौर पर कार्य कर रहे थे.

डॉ. कृष्ण गोपाल और शोएब इकबाल का भी तबादला

आईपीएस अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल को मुरादाबाद पीटीसी में एसपी के तौर पर काम संभालेंगे. तबादले से पहले वो सहारनपुर में 5वीं वाहिनी एसएसएफ में सेनानायक/उपसेनानायक के पद पर तैनात थे. शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय में एसपी के पद पर तैनात किया गया है. इससे पहले वो लखनऊ में एसीओ मुख्यालय में एसएसपी के पद पर काम कर रहे थे.

यूपी में IPS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट

- डॉ. सतीश कुमार, IPS-2013 - 01 वाहिनी SSF, लखनऊ में सेनानायक बनाए गए

- संजीव सुमन, IPS-2014 - यूपीएसआईएफएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक

- समीर सौरभ, IPS-2016 - 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर में सेनानायक

- आशुतोष त्रिवेदी, IPS-2016 - क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या में पुलिस अधीक्षक

- आनंद कुमार-II, IPS-2017 - CID, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक

- संजय राय, IPS-2018 - EOW, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक

- शशि शेखर सिंह - 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर में सेनानायक

- वंशराज सिंह यादव - 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज में सेनानायक

- राजकुमार - सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक

- प्रीतिबाला गुप्ता - ATS, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक

- कमल किशोर - EOW, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक

- देवेश कुमार शर्मा - खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक

- राहुल मिठास - तकनीकी सेवाएं, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक

- डॉ. कृष्ण गोपाल - PTC, मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक

- शोएब इकबाल - यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक

- पवित्र मोहन त्रिपाठी - RTC, चुनार, मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक

- आलोक कुमार शर्मा - सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक

- महेश सिंह अत्रि - क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में पुलिस अधीक्षक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें