होमक्राइमयोगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्ट
क्राइम

योगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्ट

योगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्ट UP IPS Transfer: योगी सरकार ने मंगलवार को 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सरकार ने सोमवार की देर रात ही 14 जिलों के डीएम सहि…

Hindustan के अनुसार22 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
योगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्ट

सौजन्य से:- Hindustan

योगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्ट

UP IPS Transfer: योगी सरकार ने मंगलवार को 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सरकार ने सोमवार की देर रात ही 14 जिलों के डीएम सहित 34 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। योगी सरकार यूपी की प्रशासनिक और पुूलिस व्यवस्था को चुस्त दुूरुस्त करने के दावे के साथ लगातार ऐक्शन मोड में है।

योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन में है। सोमवार की देर रात 14 जिलों के डीएम सहित 34 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद मंगलवार को सरकार ने 18 आईपीएस अफसर इधर से उधर कर दिए। आईपीएस अफसरों की तबादला लिस्ट के मुताबिक लखनऊ में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध रहे पुलिस अधीक्षक डा.सतीश कुमार को लखनऊ में ही 01 वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है।

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध आईपीएस संजीव सुमन को भी नई तैनाती मिली है। उन्हें पुलिस अधीक्षक यूपीएसआईएफएस बनाया गया है। लखनऊ में ही सीआईडी में पुलिस अधीक्षक रहे समीर सौरभ को सीतापुर में 27 वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं एपीटीसी सीतापुर में पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस आशुतोष द्विवेदी को अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक बरेली क्षेत्रीय अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे आनन्द कुमार-II को लखनऊ में सीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या संजय राय का तबादला पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ के पद पर किया गया है। पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ रहे शशि शेखर सिंह का ट्रांसफर सीतापुर में 11 वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर किया गया है।

वहीं एटीएस लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे आईपीए वंशराज सिंह यादव का तबादला प्रयागराज में सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ के पद पर किया गया है। मथुरा में पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजकुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक, सर्तकता अधिष्ठान के पद पर किया गया है। लखनऊ एटीएस पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक रही आईपीएस प्रीतिबाला गुप्ता को लखनऊ एटीएस में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ रहे आईपीएस कमल किशोर को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ रहे आईपीएस देवेश कुमार शर्मा को लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं के पद पर रहे आईपीएस राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया है। सहारनपुर में सेनानायक/ उपसेनानायक, 5 वीं वाहिनी एसएसएफ के पद पर रहे आईपीएस डा.कृष्ण गोपाल को पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है। लखनऊ में एसीओ मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे आईपीएस शोएब इकबाल को लखनऊ यातायात निदेशालय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

लखनऊ में ईओडब्ल्यू मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे आईपीएस पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस आलोक कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। आईपीएस महेश सिंह अत्रि को पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें