होमक्राइमगोरखपुर में 18 महीने की बच्ची की मौत: झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव, लोग बोले- स्लैब के गैप से हुआ हादसा - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर में 18 महीने की बच्ची की मौत: झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव, लोग बोले- स्लैब के गैप से हुआ हादसा - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur News | Toddler Dies After Falling Into Drain Near Hut गोरखपुर में 18 महीने की बच्ची की मौत:झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव, लोग बोले- स्लैब के गैप से हुआ हादसा…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
गोरखपुर में 18 महीने की बच्ची की मौत:  झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव, लोग बोले- स्लैब के गैप से हुआ हादसा - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur News | Toddler Dies After Falling Into Drain Near Hut

गोरखपुर में 18 महीने की बच्ची की मौत:झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव, लोग बोले- स्लैब के गैप से हुआ हादसा

- कॉपी लिंक

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के केमिकल चौराहा स्थित झोपड़ी के नीचे बने नाले में गिरने से 18 माह की बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चार टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे तक आसपास के इलाके और संभावित स्थानों पर तलाश की गई। बाद में बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे बने नाले में मिला।

परिजनों की आशंका है कि बच्ची खेलते समय नाले और स्लैब के बीच गैप के वजह से नाले में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अचानक लापता हुई थी बच्ची

केमिकल चौराहा निवासी रामलखन की 18 माह की बेटी मीना शनिवार को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक बच्ची की आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कराई। चार अलग-अलग टीमों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाके, रास्तों और बच्ची के संभावित जाने वाले स्थानों पर तलाश की।

सीसीटीवी में भी नहीं मिली बच्ची

बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस को फुटेज में बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद आसपास के अन्य संभावित स्थानों पर भी तलाश जारी रखी गई।

तलाश के दौरान पुलिस को नाले की ओर भी संदेह हुआ। पुलिस ने नगर निगम की टीम से संपर्क किया। नगर निगम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाश में सहयोग किया।

झोपड़ी के नीचे नाले में मिला शव

तलाश के दौरान पुलिस टीम को बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे बने नाले में मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो दिन पहले हुई थी नाले की सफाई

परिजनों के मुताबिक, घटना से करीब दो दिन पहले नाले की सफाई हुई थी। सफाई के बाद नाले को ढकने के लिए लगाया गया स्लैब ठीक से नहीं रखा गया था। इसके कारण स्लैब के बीच गैप रह गया था।

परिजनों की आशंका है कि बच्ची खेलते समय इसी गैप के जरिए नाले में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक जांच और कार्रवाई की जा रही है।

चार टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। चार टीमों की मदद से बच्ची की तलाश की गई। बाद में झोपड़ी के नीचे बने नाले में बच्ची का शव मिला। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें