कानपुर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम की नई तारीख 18 सितंबर घोषित
कानपुर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम की नई तारीख 18 सितंबर घोषित बीएसएफ परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही अचानक बंद हुआ कंप्यूटर. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 2, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम की नई तारीख 18 सितंबर घोषित
बीएसएफ परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही अचानक बंद हुआ कंप्यूटर.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 2, 2026 at 2:49 PM IST
|Updated : September 2, 2026 at 6:10 PM IST
कानपुर: बीएसएफ हेड कांस्टेबल की परीक्षा रद्द कर, री-एग्जाम की नई तारीख 18 सितंबर घोषित कर दी गई है. दरअसल BSF परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.
अभ्यर्थियों के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर सिस्टम अचानक बंद हो गए, माउस और की-बोर्ड भी काम करने बंद कर दिए थे, सिस्टम ठप होने के लगभग 40 मिनट बाद प्रबंधन ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद परीक्षा हॉल के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की तकनीकी खामियां उनकी मेहनत पर असर डाल सकती हैं.
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई. एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई.
वहीं, प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की भी चर्चा होती रही. हालांकि, पेपर लीक होने और प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि श्याम नगर स्थित एमडी इंफोटेक एग्जामिनेशन सेंटर पर बीएसएफ की विभिन्न श्रेणियों की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हो रही थी. पहली पाली के दौरान ही सभी कंप्यूटर सेट अचानक बंद हो गए. शुरुआती जांच में यह तकनीकी और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट प्रतीत हुआ है. परीक्षा बाधित होने से नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा कर री-एग्जाम की नई तारीख तत्काल घोषित करने और आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अपलोड करने की मांग की, जिसे पूरा करते हुए आगामी 18 सितंबर की नई तारीख से अवगत करा दिया गया है.
ये भी पढ़ें: NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त! NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा एक्शन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


