होमक्राइमयूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
क्राइम

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्…

aajtak.in के अनुसार22 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

सौजन्य से:- aajtak.in

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्यालय से संबद्ध अधिकारियों समेत पीएसी, एटीएस, एसएसएफ और अभिसूचना शाखाओं में तैनात पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

X

यूपी में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर. (Photo: Representational)

- लखनऊ,

- 22 सितंबर 2026,

- (अपडेटेड 22 सितंबर 2026, 6:39 PM IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं. इनमें पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं.

शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत डीजीपी मुख्यालय, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, पीएसी, एसएसएफ और अभिसूचना शाखाओं में तैनात पुलिस अधीक्षकों को ट्रांसफर कर नई तैनाती दी गई है. इस तबादला सूची में मुख्यालय से संबद्ध अधिकारियों समेत विभिन्न वाहिनियों और जिलों में तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारियों की कमान सौंपी गई है.

आधिकारिक लिस्ट के अनुसार, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध डॉ सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है. वहीं, मुख्यालय से संबद्ध संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ के पद पर भेजा गया है. सीआईडी लखनऊ के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है.

एसपी ए.पी.टी.सी. सीतापुर आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या बनाया गया है. क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली के एसपी आनन्द कुमार-।। को एसपी सीआईडी लखनऊ और अयोध्या अभिसूचना के एसपी संजय राय को एसपी ई.ओ.डब्ल्यू. लखनऊ भेजा गया है. इसके साथ ही एटीएस लखनऊ के एसपी/अपर एसपी शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है.

सीआईडी मुख्यालय लखनऊ के वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज का सेनानायक और सुरक्षा मथुरा के राजकुमार को एसपी सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. प्रीतिबाला गुप्ता को एसपी एटीएस लखनऊ, कमल किशोर को एसपी ई.ओ.डब्ल्यू. लखनऊ और देवेश कुमार शर्मा को एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ तैनात किया गया है. राहुल मिठास एसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ, डॉ कृष्ण गोपाल एसपी पीटीसी मुरादाबाद, शोएब इकबाल एसपी यातायात निदेशालय लखनऊ, पवित्र मोहन त्रिपाठी एसपी आरटीसी चुनार मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा एसपी सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली बनाया गया है.

---- समाप्त ----

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें