यूपी में ग्रामीण विकास के लिए खोला खजाना, सप्लीमेंट्री बजट में योगी सरकार ने दिए 17942 करोड़ - up supplementary budget yogi govt boosts rural development
यूपी में ग्रामीण विकास के लिए खोला खजाना, सप्लीमेंट्री बजट में योगी सरकार ने दिए 17942 करोड़ उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास के लिए 17,942 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें पंचायती राज को 241.3 करोड़…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में ग्रामीण विकास के लिए खोला खजाना, सप्लीमेंट्री बजट में योगी सरकार ने दिए 17942 करोड़
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास के लिए 17,942 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें पंचायती राज को 241.3 करोड़ रुपये मिले, साथ ही मनरे ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधान सभा में अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें भारी और मध्यम उद्योग ( 22,107 करोड़) रुपये के बाद सबसे बड़ी राशि (17,942 करोड़) रुपये ग्राम विकास विभाग को मिला है। इसमें विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के लिए 13, 798 करोड़ रुपये है, जिसमें 60 प्रतिशत भागीदारी केंद्र एवं 40 प्रतिशत राज्य की होगी।
मनरेगा के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। पीएम आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए 745.5 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों की मरम्मत के लिए 80 करोड़ एवं सड़क निर्माण पर 591 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
वहीं, पंचायती राज के लिए 241.3 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मिला है। ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवन के लिए 109.98 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 'CM किसान कल्याण योजना' शुरू करेगी योगी सरकार, एग्रीकल्चर के लिए 232.38 करोड़ रुपये मंजूर
सभी ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्र के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सौर योजना के लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया है। डिजिटल ग्राम योजना के अंतर्गत 23.33 करोड़ का बजट आवंटित होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


