यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- दो मंडलायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादला, देखें लिस्ट - up ias transfers 17 officers reshuffled commissioners changed
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- दो मंडलायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादला, देखें लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अलीगढ़ और मुरादाबाद के मं…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- दो मंडलायुक्त सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादला, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्तों सहित कई विभागों के प्रमुखों को बदला गया है।
HighLights
- 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया।
- अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बदले गए।
- कई प्रमुख विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 17 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। अलीगढ़ और मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्राम्य विकास विभाग में भी बदलाव किया गया है। आयुक्त, ग्राम्य विकास एवं सचिव, ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन चैत्रा वी. को राजस्व परिषद, लखनऊ में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर विकास विभाग के सचिव और उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक तथा अमृत के राज्य मिशन निदेशक, रवीन्द्र कुमार को इन दोनों पदों से अवमुक्त कर दिया गया है। उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या के पद से अवमुक्त किया गया है।
डॉ. राजशेखर को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के सचिव कुमार प्रशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।
सहकारी चीनी मिल संघ से जुड़े अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। प्रतीक्षारत आइएएस अधिकारी अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड बनाया गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक नवनीत सेहरा को इस पद से अवमुक्त किया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव, पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग में भी फेरबदल हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।
आजंनेय सिंह की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति
सिक्किम कैडर के आइएएस अधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में आठवां सेवा विस्तार नहीं मिला है। 14 अगस्त 2026 को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद से वह अवकाश पर चल रहे हैं। वह वर्ष 2015 से यूपी में तैनात थे, जिन्हें कुल सात बार सेवा विस्तार दिया गया। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में बाढ़ बेकाबू, पलासियो मॉल के बाद ट्रिपल आईटी में घुसा पानी, कक्षाएं बंद, परीक्षाएं स्थगित

आंधी संग बारिश से पूर्वांचल बेहाल, लखनऊ में सड़क तक पहुंचा गोमती का पानी - up weather fury gomti river floods lucknow one dead in storm

माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना


