होम›क्राइम›पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, 17 हजार फीट पर विमान की नोज क्षतिग्रस्त, अमौसी में सेफ लैंडिंग
क्राइम

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, 17 हजार फीट पर विमान की नोज क्षतिग्रस्त, अमौसी में सेफ लैंडिंग

लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: पटना…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, 17 हजार फीट पर विमान की नोज क्षतिग्रस्त, अमौसी में सेफ लैंडिंग

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।

सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली (लाइटनिंग स्ट्राइक) की चपेट में आ गई। घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा (नोज) क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर गिरी आकाशीय बिजली

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान संख्या 6E-925 ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था।

खराब मौसम के बीच लखनऊ के एयरस्पेस के आसपास जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी आकाशीय बिजली विमान से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान विमान के अंदर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया। विमान शाम करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए मंगाया दूसरा विमान

शेड्यूल के अनुसार, इसी विमान को लखनऊ से 6E-6968 के रूप में शाम 5:05 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद विमान में तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसके चलते विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया।

यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए इंडिगो की ओर से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। इसके बाद अहमदाबाद जाने वाले सभी यात्रियों को शाम करीब 6:22 बजे दूसरे विमान से रवाना किया गया।

तकनीकी जांच के लिए विमान रोका गया

आकाशीय बिजली की चपेट में आए विमान की तकनीकी जांच के लिए एयरलाइन के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। विमान में आई तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए इंजीनियरों की ओर से उसकी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें