होमकृषि16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट - imd forecast up weather update rain thunderstorms expected
कृषि

16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट - imd forecast up weather update rain thunderstorms expected

16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और साइक्लोन सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश जारी है, ...और पढ…

Jagran के अनुसार15 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
 - imd forecast up weather update rain thunderstorms expected

सौजन्य से:- Jagran

16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और साइक्लोन सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश जारी है, ...और पढ़ें

HighLights

- पश्चिमी यूपी में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

- 15-17 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश और तूफान की संभावना

- मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है, जबकि पूर्वी सिरा अपनी सामान्य स्थिति पर है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोन सर्कुलेशन और अन्य वायुमंडलीय प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। बता दें कि, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 8 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 15 से 17 सितंबर के दौरान बहुत हल्की या छिटपुट बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 18 से 21 सितंबर के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है। हालांकि, 16 से 21 सितंबर के दौरान केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों को सलाह दी है कि वे अपने विशिष्ट जिलों की विस्तृत जानकारी और आपातकालीन अलर्ट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जिला-वार चेतावनी जीआईएस मानचित्र देखें। प्रशासन ने आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें