होमक्राइमवाराणसी में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 को पेश करें
क्राइम

वाराणसी में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 को पेश करें

वाराणसी में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 को पेश करें प्रयागराज में एक अदालत ने हत्या के मुकदमे में गवाही देने में लापरवाही दिखाने वाले उपनिरीक्षक दयाराम पर 2000 रुपये का हर्जाना लगाया है। अदालत ने वाराणसी के राजातालाब थ…

Hindustan के अनुसार10 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
वाराणसी में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 को पेश करें

सौजन्य से:- Hindustan

वाराणसी में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 को पेश करें

प्रयागराज में एक अदालत ने हत्या के मुकदमे में गवाही देने में लापरवाही दिखाने वाले उपनिरीक्षक दयाराम पर 2000 रुपये का हर्जाना लगाया है। अदालत ने वाराणसी के राजातालाब थाने में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। यदि लापरवाही हुई तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। हत्या के मुकदमे में गवाही देने के लिए तीन बार सम्मन तामील होने के बावजूद अदालत नहीं पहुंचने वाले दरोगा पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत दिवाकर द्विवेदी ने उपनिरीक्षक दयाराम पर दो हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए थाना प्रभारी कोरांव को निर्देश दिया है कि वाराणसी जाकर राजातालाब थाने में तैनात दरोगा को गिरफ्तार कर 16 सितंबर को अदालत में पेश करें। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि आदेश के अनुपालन में लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिला तो इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी कोरांव की व्यक्तिगत रूप से तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

अदालत ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को निर्देश दिया है कि उपनिरीक्षक दयाराम पर लगाया गया दो हजार रुपये का हर्जाना उनके वेतन से नियमानुसार काटकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के खाते में जमा कराया जाए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें