लखनऊ के 16 मंदिरों का पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से हैं मंदिर
लखनऊ के 16 मंदिरों का पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से हैं मंदिर इन परियोजनाओं से न सिर्फ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी. By…

सौजन्य से:- etvbharat.com
लखनऊ के 16 मंदिरों का पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से हैं मंदिर
इन परियोजनाओं से न सिर्फ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 9:53 PM IST
लखनऊ : सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से राजधानी के धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदलने जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य योजना के तहत लखनऊ के 16 प्राचीन मंदिरों और देवस्थानों के सौंदर्यीकरण व विकास का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया है.
पर्यटन विभाग राज्य योजना के अंतर्गत इन मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास पर्यटन परियोजनाओं के हिस्से के रूप में कराएगा. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी ने बताया, 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ने लखनऊ मंडल में एक समीक्षा बैठक की. इसमें वित्तीय वर्ष 2024-2026 में चल रही पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.
साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भेजे गए नए पर्यटन प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई और जरूरी निर्देश दिए गए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिन 14 प्रमुख स्थलों को सूची में शामिल किया गया है, उनमें लखनऊ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रसिद्ध मंदिर शामिल हैं.
लखनऊ उत्तर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट, बाबा नीम करौरी आश्रम के पास श्री गणेश द्वार व परकोटा निर्माण और श्री खाटू श्याम मंदिर में सत्संग हॉल व संत निवास बनाया जाएगा. लखनऊ पश्चिम में संडोहन देवी मंदिर, चौपटिया का विकास, ताड़ियान हनुमान मंदिर और सी-ब्लॉक स्थित ओमकारेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा.
लखनऊ कैंट में नाका हिंडोला गुरुद्वारा और आलमबाग के मुंडादेवी मंदिर का विकास किया जाएगा. लखनऊ मध्य में यहियागंज के बिहारी जी मंदिर और हजरतगंज के परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम का निर्माण होगा. लखनऊ पूर्व में पेपर मिल कॉलोनी का महर्षि वाल्मीकि मंदिर, डंडहिया बाजार का प्राचीन काली जी मंदिर, फरीदीनगर का कालू बाबा मंदिर और खुर्रमनगर के शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार व विकास किया जाएगा. लखनऊ उत्तर के जानकीपुरम में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का भी पर्यटन विकास होगा.
इन परियोजनाओं से न सिर्फ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी. इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे और लखनऊ एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा. पर्यटन विभाग जल्द ही इन कार्यों के लिए बजट और कार्ययोजना तय कर काम शुरू करेगा.
यह भी पढ़ें : लखनऊ समिट बिल्डिंग फर्जी कॉल सेंटर कांड में 123वीं गिरफ्तारी, अहमदाबाद से पकड़ा गया आरोपी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


