होम›शिक्षा-करियर›यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को: 12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे - Prayagraj (Allahabad) News
शिक्षा-करियर

यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को: 12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Teacher Recruitment: UPESSC Releases Notification For Assistant & PGT यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को:12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को:  12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UP Teacher Recruitment: UPESSC Releases Notification For Assistant & PGT

यूपी में 15000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा 3-4 दिसंबर को:12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने मंगलवार शाम भर्ती से जुड़े दो विज्ञापन जारी किए। इसके साथ ही सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शहरी क्षेत्र में 11,508 पद भरे जाएंगे

सहायक अध्यापक भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (अशासकीय सहायता प्राप्त) के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (शहरी/URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं।

वहीं, प्रवक्ता संवर्ग/ PGT भर्ती के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है।

आवेदन की तारीख और परीक्षा कार्यक्रम

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगी OTR की प्रक्रिया

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा-

इस भर्ती में प्रदेश के शिक्षा मित्रों को कोई वेटेज या वरीयता का जिक्र नहीं है। जबकि, 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में शिक्षा मित्रों को समान्य शिक्षक भर्तियों में वरीयता देने के निर्देश हैं। राज्य सरकार को विचार करते हुए 26 सालों से सेवा दे रहे शिक्षा मित्रों को इस भर्ती में वेटेज देना चाहिए।

-----------------

यह खबर भी पढ़ें…

यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो

गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें