होमकृषिमोबाइल पर आया अलर्ट... देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल - weather news updates rain warning for 15 states heavy downpour expected in delhi and up today
कृषि

मोबाइल पर आया अलर्ट... देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल - weather news updates rain warning for 15 states heavy downpour expected in delhi and up today

मोबाइल पर आया अलर्ट... देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावन…

jagran.com के अनुसार7 अगस्त 2026 को 01:18 am बजे
मोबाइल पर आया अलर्ट... देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल - weather news updates rain warning for 15 states heavy downpour expected in delhi and up today

सौजन्य से:- jagran.com

मोबाइल पर आया अलर्ट... देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल

देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे कई स्थानों पर बड़े ...और पढ़ें

HighLights

- पंजाब, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया

- असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे कई स्थानों पर बड़े पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

इन राज्यों के लिए जारी की गई है चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की चेतावनी है, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यूपी के कई इलाकों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और गोरखपुर सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

खबरें और भी

झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके चलते नदी किनारे रहने वाले मछुआरों और किसानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटों और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह जोरदार बदलाव देखने को मिल रहा है।

पंजाब, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें