होम›शिक्षा-करियर›उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन - upessc announces 15012 teacher vacancies in uttar pradesh
शिक्षा-करियर

उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन - upessc announces 15012 teacher vacancies in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,012 शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें माध्यमिक और ...…

jagran.com के अनुसार16 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
 - upessc announces 15012 teacher vacancies in uttar pradesh

सौजन्य से:- jagran.com

उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,012 शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें माध्यमिक और ...और पढ़ें

HighLights

- उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

- सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग के लिए विज्ञापन जारी।

- ऑनलाइन आवेदन 16 और 18 सितंबर से, परीक्षा दिसंबर में।

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। शिक्षक भर्ती की उम्मीद में बैठे प्रतियोगियों के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कुल 15,012 शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू किया है। अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा।विज्ञापन संख्या-05/2026 के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक, शहरी के पदों के लिए विज्ञापन मंगलवार को जारी हुआ। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है, जबकि आनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए परीक्षा तीन और चार दिसंबर को होगी। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग अर्थात पीजीटी के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी विज्ञापन संख्या-06/2026 जारी किया गया है।

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। पीजीटी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तथा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 तय की गई है। प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसम्बर को कराई जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण व निर्देश भलीप्रकार पढ़ लें। पात्रता की शर्तों को भी जान लें। विज्ञापित पदों की अर्हता और पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in को देखा जा सकता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें