प्रयागराज में ठंड की दस्तक इस बार 15 दिन पहले होगी, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से दिखने लगेगा असर - prayagraj winter arrives to be early cold start expected by late october
प्रयागराज में ठंड की दस्तक इस बार 15 दिन पहले होगी, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से दिखने लगेगा असर प्रयागराज में इस बार ठंड की दस्तक 15 दिन पहले होगी, जिसका असर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से महसूस होने ...और पढ़ें HighLights -…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में ठंड की दस्तक इस बार 15 दिन पहले होगी, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से दिखने लगेगा असर
प्रयागराज में इस बार ठंड की दस्तक 15 दिन पहले होगी, जिसका असर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से महसूस होने ...और पढ़ें
HighLights
- ठंड का जो प्रभाव नवंबर में दिखता था, इस बार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से महसूस होगा
- प्रयागराज, आस-पास के जिलों में 10 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, अभी दिन में तीखी धूप से गर्मी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो रहा है। मौसम विज्ञानियों ने 10 अक्टूबर से मौसम के बदलने की संभावना जताई है।
10 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे गिरेगा तापमान
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी के अनुसार 10 अक्टूबर से तापमान में कमी आनी शुरू होगी। गिरावट का दौर धीरे-धीरे शुरू होगा। फिलहाल अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
अधिकतम तापमान अभी कितना रहेगा?
उन्होंने बताया कि पांच और छह अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आठ अक्टूबर से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने की संभावना है। 10 अक्टूबर तक इसके 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
10 दिनों तक न्यूनतम तापमान कितना रहेगा?
प्रो. सुनीत के अनुसार इस बार ठंड की दस्तक करीब 15 दिन पहले आएगी। ठंड का जो प्रभाव नवंबर में देखने को मिलता है वह अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से महसूस होना शुरू हो जाएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी 10 दिनों तक 24-25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
दोपहर में तेज गर्मी कर रही परेशान
रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 34.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। इससे दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से महज 0.1 डिग्री कम है। सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत रही। आसमान साफ रहने से दिन में धूप का असर तेज रहा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? पूर्व सांसद ने बताई वजह

वाराणसी में पारंपरिक हुनर को नई पहचान देने की पहल, 11 की जगह अब 25 ट्रेडों में प्रशिक्षण, स्वरोजगार का अवसर

कभी नहीं आईं महारानी विक्टोरिया... फिर भी नाम 'रानी मंडी', प्रयागराज के इस इलाके की ब्रिटिश शासन काल से पहचान - rani mandi prayagraj naming of queen victoria and rich history this area


