काशी में 15 घंटे बारिश, अस्पताल-घरों में घुसा पानी: दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, एमपी समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
- Hindi News - National - Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi NCR MP UP IMD Alert | Rajasthan Mumbai Weather Uttarakhand Himachal LIVEकाशी में 15 घंटे बारिश, अस्पताल-घरों में घुसा पानी:दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi NCR MP UP IMD Alert | Rajasthan Mumbai Weather Uttarakhand Himachal
LIVEकाशी में 15 घंटे बारिश, अस्पताल-घरों में घुसा पानी:दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, एमपी समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
- कॉपी लिंक
पूर्वी यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। काशी में 15 घंटे हुई झमाझम बारिश से गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों में घुस गया। BHU अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया। लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाते दिखाई दिए।
दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। सोमवार को करीब 390 फ्लाइट्स लेट हुईं, 15 डायवर्ट और 26 कैंसिल की गईं।
गुरुग्राम में कई जगह 3 फीट तक पानी भरने के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया। सोमवार को कई स्कूल बसें 3-6 घंटों तक पानी में फंसी रहीं।
मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई जिलों में भी तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजार में पानी भर गया और भोपाल में ट्रैफिक प्रभावित हुआ। प्रदेश में अब तक 28.75 इंच बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक एमपी, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। चंबा जिले में भूस्खलन के कारण कोडला-उरई सड़क बंद हो गई। राज्य में अब भी 99 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा 44 सड़कें मंडी में बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू में 23, सिरमौर में 12, कांगड़ा में 7, चंबा में 5, ऊना में 4, शिमला में 3 और लाहौल-स्पीति में 1 सड़क बंद है।
- कॉपी लिंक
दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश से नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल परिसर में पानी भर गया। हॉस्पिटल के कर्मचारी मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाई दिए। भारी बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के हालात है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग इलाके में 99.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अलवर शहर में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसके चलते सड़कें डूबने से शहर में कई जगह जाम के हालात बन गए हैं। लगातार बरसात से लोगों को उमस से राहत भी मिली है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हसदेव नदी में उफान के कारण देवपहरी झरने के पास टापू पर रात भर फंसे तीन दोस्तों को बचाने के लिए SDRF का रेस्क्यू जारी है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के देवास में रात भर हुई बारिश के बाद करीब 8 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन पानी से भरे अंडरब्रिज में फंस गई। कुछ बच्चे छत पर चढ़ गए। आस-पास के लोगों ने करीब एक घंटे बाद सभी बच्चों को बचाया और बाद में रस्सी का इस्तेमाल करके वैन को बाहर निकाला।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के मंगलवार सुबह से वाराणसी, अयोध्या, झांसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। काशी में सोमवार रात 8 बजे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कें तालाब बन गई हैं। BHU गेट पर घुटनों तक पानी भरा है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आज 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। सोमवार को अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
आधे मध्य प्रदेश में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में तीन युवक टापू पर फंसे हुए हैं। रातभर SDRF ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ। तीनों अब भी टापू पर हैं। मौके पर SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले पांच दिन तक कमजोर रहेगा। इससे कई शहरों के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। खासकर 25 से 28 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी। मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, राज्य के तापमान में एक ही दिन में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार को नौ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 6 जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पिथौरागढ़ के बंगापानी में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


