होमराजनीतिवाराणसी में जलजमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम
राजनीति

वाराणसी में जलजमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम

वाराणसी में जलजमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 11,…

ETV Bharat के अनुसार11 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
वाराणसी में जलजमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में जलजमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम

कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 11, 2026 at 3:41 PM IST

वाराणसी: शहर में जलजमाव और सीवर की समस्याओं से परेशान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम दफ्तर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों के हाथ में "डूबता बनारस" का पोस्टर था.

प्रदर्शनकीरयों ने नगर निगम प्रशासन को इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम (समय) दिया और कहा, यदि तय समय में सड़कों और सीवर की स्थिति नहीं सुधरी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

नगरायुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि वाराणसी में जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, टीम लगाई गई है. साथ ही सीवर जाम की समस्या से निपटने के लिए सीवर चैंबर को सफाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कचरा एकत्रित न होने पाए. साथ ही जयप्रकाश नगर तिराहा नाले के पास अवैध रूप से पशुपालन करने तथा गोबर इधर-उधर फेंकने और गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है.

ये भी पढ़ें: नगर निगम का दावाः इस बार बनारस के लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी जल जमाव की दिक्कत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें