15 शहरों में बारिश, योगी बोले-अफसर फील्ड में उतरें: काशी में घाट फिर डूबे, चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, सभी 75 जिलों में अलर्ट - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi LIVE15 शहरों में बारिश, योगी बोले-अफसर फील्ड में उतरें:काशी में घाट फिर डूबे, चित्रकूट में मंदाकिनी उफन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi
LIVE15 शहरों में बारिश, योगी बोले-अफसर फील्ड में उतरें:काशी में घाट फिर डूबे, चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, सभी 75 जिलों में अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत 15 जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखनऊ में मंगलवार शाम से बारिश जारी है। सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। इंदिरा नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
वहीं मंगलवार को कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 35 जिलों में बारिश हुई। सहारनपुर में मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नदी में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें जलमग्न हो गईं। रायबरेली में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फतेहपुर में 10 मीटर सड़क का हिस्सा बह गया। कन्नौज में गलियां तालाब बन गईं।
इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 6 मीटर बह रही है। रामघाट समेत आसपास के इलाकों की सड़कों पर नदी का पानी घुटनों से ऊपर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है।
डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे। लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। एसपी ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा, "मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। आप सभी लोग अपने घर और दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाइए, पानी फिर से बढ़ने वाला है।"
काशी में भी गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मणिकर्णिका घाट जलमग्न हो गया है। शवदाह गृह जाने वाला रास्ता डूब चुका है। लोग घुटनों तक पानी में अर्थी लेकर पहुंचने को मजबूर हैं। 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस की चौकी में भी पानी घुस गया है।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 61.1 मिमी बारिश कानपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 25 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए…
योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दें
प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अफसरों को खुद ग्राउंड पर उतरने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा- आम जनता को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। योगी ने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बारिश के बीच नदियों और तालाबों के पास जाने या नहाने से बचें।
आज कहां-कहां बारिश हो सकती है?
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिससे पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


