कई दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर उत्तर प्रदेश में मिला
कई दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर उत्तर प्रदेश में मिला देवघर, प्रतिनिधिनगर के बंपास टाउन से कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 15 वर्षीय किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली है। पुलिस न देवघर, प्रतिनिध…

सौजन्य से:- Hindustan
कई दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर उत्तर प्रदेश में मिला
देवघर, प्रतिनिधिनगर के बंपास टाउन से कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 15 वर्षीय किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली है। पुलिस न
देवघर, प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन से कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 15 वर्षीय किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल और ऑनलाइन माध्यम से किशोर का पता लगाने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है। उसके बाद परिवार के सदस्य किशोर को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोर कई दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से जांच-पड़ताल करते हुए ऑनलाइन तकनीकी सहयोग से किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना से संपर्क कर सहयोग मांगा। बताया जाता है कि नगर पुलिस के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश की संबंधित थाना पुलिस से किशोर को सुरक्षित थाना परिसर में रखने का आग्रह किया गया। किशोर के मिलने की सूचना मिलते ही नगर पुलिस ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस के निर्देश और सहयोग के बाद किशोर के परिवारवाले उसे लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं। किशोर के सकुशल मिलने की सूचना से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


