होमराजनीतियूपी में बीजेपी के प्रदेश मोर्चा और क्षेत्रीय टीमों का जल्द होगा ऐलान, 15 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा
राजनीति

यूपी में बीजेपी के प्रदेश मोर्चा और क्षेत्रीय टीमों का जल्द होगा ऐलान, 15 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

यूपी में बीजेपी के प्रदेश मोर्चा और क्षेत्रीय टीमों का ऐलान जल्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी टीमों का ऐलान कर दिया जाएगा। लखनऊ: यूपी में बीजेपी की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस बाबत…

Navbharat Times के अनुसार2 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
यूपी में बीजेपी के प्रदेश मोर्चा और क्षेत्रीय टीमों का जल्द होगा ऐलान, 15 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी में बीजेपी के प्रदेश मोर्चा और क्षेत्रीय टीमों का ऐलान जल्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी टीमों का ऐलान कर दिया जाएगा।

लखनऊ: यूपी में बीजेपी की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस बाबत प्रदेश स्तर पर मंथन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों को भी जल्द पूरी कार्यकारिणी गठित करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी टीमों का ऐलान कर दिया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश संगठन चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी। मंडल और जिलों की टीमें घोषित होने के बाद दिसंबर 2025 में पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद जून 2026 में नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए। अब विभिन्न मोर्चों की कार्यकारिणी और पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का इंतजार है।

विधानसभा चुनाव पर नजर

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व जल्द सभी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करना चाहता है। विधानसभा चुनाव में भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में जब सभी टीमें गठित हो जाएंगी तो बेहतर ढंग से सब चुनाव में जुट सकेंगे। इसी हफ्ते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन ने इन मुद्दों पर मंथन करने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों और मोर्चों के अध्यक्षों को जल्द टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रवक्ताओं की भी नई टीम

नई प्रदेश टीम के साथ ही मुख्य प्रवक्ता, मीडिया संयोजक और सोशल मीडिया संयोजक का ऐलान भी कर दिया गया था। अभी प्रवक्ताओं की नई टीम का ऐलान नहीं किया गया है। पुराने प्रवक्ताओं को ही पहले की तरह काम करते रहने के लिए कहा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रवक्ताओं की नई टीम का ऐलान भी इसी महीने कर दिया जाएगा। इस समय 16 प्रवक्ताओं में से आधे प्रवक्ता बदले जा सकते हैं।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें