होमक्राइमयूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी ने नेताओं को फटकारा; ढहाई मस्जिद में मिला कुआं; अंतिम संस्कार के 27 महीने बाद लौटी महिला - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: योगी ने नेताओं को फटकारा; ढहाई मस्जिद में मिला कुआं; अंतिम संस्कार के 27 महीने बाद लौटी महिला - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Evening Bulletin; Saharanpur Masjid Controversy | Kanpur Businessman Murder Weather Update यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने नेताओं को फटकारा; ढहाई मस्जिद में मिला कुआं; अंतिम सं…

bhaskar.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 04:31 pm बजे
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:  योगी ने नेताओं को फटकारा; ढहाई मस्जिद में मिला कुआं; अंतिम संस्कार के 27 महीने बाद लौटी महिला - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Evening Bulletin; Saharanpur Masjid Controversy | Kanpur Businessman Murder Weather Update

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने नेताओं को फटकारा; ढहाई मस्जिद में मिला कुआं; अंतिम संस्कार के 27 महीने बाद लौटी महिला

- कॉपी लिंक

नमस्कार,

आज की सबसे बड़ी खबर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाने के बाद 20 फीट गहरा कुआं मिलने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर कानपुर में दवा कारोबारी की उनके फ्लैट में बेरहमी से हत्या से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें...

1- सहारनपुर में ढहाई मस्जिद के नीचे कुआं मिला; राजभर बोले- अखिलेश फातिहा पढ़ेंगे क्या?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाने के बाद 20 फीट गहरा कुआं मिला है। शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने दावा किया कि यहां पहले मंदिर था। सांसद चंद्रशेखर ने कहा- इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। सदन, कोर्ट और सड़क पर लड़ेंगे। मंत्री राजभर ने अखिलेश से पूछा- वहां जाकर मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे क्या? इमरान प्रतापगढ़ी का तंज- जिसे चाहो हलाल कर दो। पूरी खबर पढ़ें

2- कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या, पत्नी मैरिज काउंसलर, बेटा-बहू पार्टी में गए थे

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फ्लैट के कमरे में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार से गला रेता गया और शरीर पर नुकीली चीज से कई वार किए गए। वारदात शनिवार रात 10:30 बजे से तड़के 3 बजे के बीच हुई। उस वक्त कारोबारी का बेटा, बहू और पोता पार्टी में गए थे। CCTV में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें

3- योगी ने चित्रकूट में मंच पर नेताओं को फटकारा, नेता फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे थे

चित्रकूट में रविवार को सीएम योगी ने मंच पर नेताओं को जमकर फटकार लगाई। राहत चेक बांटते वक्त मंच पर मौजूद नेता उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लग गए। यह देखकर नाराज हुए। इशारा कर पीछे जाने को कहा। इसी तरह समस्या सुनते वक्त सिक्योरिटी ने लोगों को हटाया तो बोले- “बोलने दो, बीच में क्यों आते हो?” बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया। पूरी खबर पढ़ें

4- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का शक्ति-प्रदर्शन, बोले- सपा की साइकिल पंक्चर करेंगे, मोदी हमारा भाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बासित अली रविवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। यहां करीब 250 गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकाला। मंत्री दानिश अंसारी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों संग स्वागत किया। बासित अली ने कहा- सपा की साइकिल का पहिया पंक्चर कर देंगे। ‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें

5- गोरखपुर में घाट का छज्जा गिरा, वकील की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़

गोरखपुर में राप्ती नदी के घाट पर रविवार सुबह गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर गिर गया। नीचे बैठे दो वकील मलबे में दब गए। 45 वर्षीय अधिवक्ता की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। एक गंभीर हैं। मौत से गुस्साए वकीलों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। मृतक की पत्नी बोलीं- सीएमओ ने कहा कि एक और मर जाएगा तो क्या हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें...

6- बस्ती में महिला के चक्कर में थानाध्यक्ष ने दी जान, संबंध बनाने के बाद 1 करोड़ मांगे

बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड किया था। रविवार दोपहर आरोपी महिला, उसके पिता सहित 3 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला ने थानाध्यक्ष के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही थी। 29 अगस्त को सरकारी क्वार्टर में लाश मिली थी। पूरी खबर पढ़ें

7- कानपुर में मकान गिरा, पिता-3 बेटियों की दबकर मौत, केवल एक बेटी बची

कानपुर में भारी बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर पिता और 3 बेटियों की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय बड़ी बेटी गंभीर घायल है। हादसे में परिवार की दुनिया उजड़ गई। घायल बेटी काजल की दो महीने बाद शादी होनी थी। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। कई दिनों से लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ें

8- यूपी प्रभारी तावड़े लखनऊ में योगी से मिले; बृजभूषण बोले- चुनाव के लिए एक्टिव करेंगे

लखनऊ में भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने पहली बार पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। उनके साथ सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम योगी से जाकर मुलाकात की। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ताओं को चुनावी मूड में लाने के लिए वह आए हैं। इसे कमियों की समीक्षा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

9- संभल में मासूम भाई-बहन समेत 6 की मौत, युवक का सिर कटकर अलग

संभल में रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो मासूम भाई-बहन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। बालू लदे डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 लोग घायल हैं। टक्कर के बाद सड़क पर लाशें बिखर गईं। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर फंस गया। पूरी खबर पढ़ें

10- कानपुर में अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, 2 महीने पहले की थी लव मैरिज

कानपुर देहात में रविवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दो महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। इसके बाद युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। पड़ोसियों के अनुसार, पति को शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से पीट कर मार डाला। पूरी खबर पढ़ें

11- गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता के घर पथराव, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट के आरोप लगाए थे

गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद ने घर पर पथराव का आरोप लगाया है। नीशू ने वीडियो जारी कर कहा- कुछ लोग घर को घेरकर पत्थर और ईंटें फेंक रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से माता-पिता समेत परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इससे पहले जंतर-मंतर विवाद में उनके पिता से मारपीट के आरोप में कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें

12- वाराणसी में 85-साल के पद्मश्री प्रोफेसर को डॉक्टर ने पीटा, चेहरे पर चोट, आंख लाल

बीएचयू के आईसीयू में 8 महीने से भर्ती पद्मश्री प्रो.टीके लहरी को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अरविंद पांडेय ने गाली दी और थप्पड़ मारे। प्रो.लहरी के चेहरे और एक आंख पर चोट आई है। विवि प्रशासन ने जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। उधर, आरोपी डॉ. पांडे ने कहा- डॉ. लहरी बेड की सफाई नहीं करने दे रहे थे। जबरिया बेड साफ कराया गया। मैंने थप्पड़ नहीं मारा। पूरी खबर पढ़ें

13- बरेली के घरों में किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भरा, 26 जिलों में बाढ़

गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और संभल समेत 15 जिलों में रविवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी, प्रयागराज सहित 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कई शहरों में घरों और अस्पतालों में पानी घुस गया है। बरेली में बारिश से घरों के किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भर गया। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं। जबकि प्रयागराज में शवदाह गृह तक जलमग्न हो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है...

14- अंतिम संस्कार के 27 महीने बाद लौटी महिला, जिंदा देख सब हैरान

लखनऊ में 27 महीने पहले जिस महिला को मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह अचानक जिंदा घर लौट आई। 28 साल की शिवानी 5 सितंबर को मायके पहुंची तो सब हैरान रह गए। परिजन के अनुसार, डेढ़ साल पहले ससुराल से भाग गई थी। इसके बाद एक नाले में एक शव मिला था। उसके परिवार ने शिवानी के रूप में पहचान कर अंतिम संस्कार कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास...

15- D.El.Ed कॉलेजों और DIET में एडमिशन की काउंसलिंग

7 सितंबर से यूपी के D.El.Ed कॉलेजों और DIET में एडमिशन के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। 10 सितंबर तक दूसरे राज्यों के साथ SC-ST अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 11 सितंबर से सभी वर्गों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें