यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: करोड़पति ससुर का मर्डर कराकर बहू ने पार्टी की, अखिलेश बोले-12 घंटे में मस्जिद क्यों गिराई; रोने वाले CO अरेस्ट होंगे - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Evening Bulletin; Kanpur Businessman Murder Reason | Saharanpur Masjid Controversy यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:करोड़पति ससुर का मर्डर कराकर बहू ने पार्टी की, अखिलेश बोले-12 घंटे मे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Evening Bulletin; Kanpur Businessman Murder Reason | Saharanpur Masjid Controversy
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:करोड़पति ससुर का मर्डर कराकर बहू ने पार्टी की, अखिलेश बोले-12 घंटे में मस्जिद क्यों गिराई; रोने वाले CO अरेस्ट होंगे
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या की साजिश में बहू की गिरफ्तारी को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे मिले कुएं का ASI के 3 अफसरों के मुआयना से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें...
1- कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई, नौकर को सुपारी दी
कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या साजिश रच इकलौती बहू ने कराई थी। 63 साल के विनीत मिनोचा की शनिवार देर रात फ्लैट में हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद बहू शालू को हिरासत में लिया। बहू ने बताया कि ससुर उसके और पति के खर्च पर पूरा नियंत्रण रखते थे। छोटे खर्चों के लिए भी पैसे मांगने पड़ते थे। उसने नौकर को सुपारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें
2- सहारनपुर में ASI अफसर मस्जिद के नीचे मिले कुएं में उतरे, अजय राय-अतुल प्रधान सहित कई अरेस्ट
सहारनपुर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं का ASI के 3 अफसरों ने सोमवार को मुआयना किया। सहारनपुर जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को मेरठ में हाउस अरेस्ट किया गया। जैसे ही घर से निकले पुलिस ने कार के सामने जीप खड़ी कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी अरेस्ट हुए, विधायक आशु मलिक भी रोके गए। सांसद हरेंद्र मलिक कमिश्नर आफिस में भड़क गए। पूरी खबर पढ़ें
3- बागपत में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 30-मीटर तक बिखरीं लाशें
बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 3 बच्चे हैं। 19 से ज्यादा घायल हैं। पिकअप में 32 श्रद्धालु सवार थे। ये राजस्थान के बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे थे। रविवार देर रात पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयावह था कि लाशें 30 मीटर दूर तक बिखर गईं। पूरी खबर पढ़ें
4- लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं, पीलीभीत में दीवार गिरी, 5 दबे
यूपी में 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा और बरेली समेत 15 जिलों में तेज बारिश हुई। लखनऊ में एक घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। बरेली के फायर स्टेशन में 3 फीट पानी भर गया और घरों में भी पानी घुसा। बलिया में दीवार के नीचे दबकर 6 साल की मासूम की मौत हो गई। बदायूं सहित 4 जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें
5- अखिलेश बोले- मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी, AI वीडियो बनेगा तो जवाब मिलेगा
अखिलेश यादव ने पूछा कि सहारनपुर में 12 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई, इतनी भी क्या जल्दी थी। सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए 'पॉलिटिकल मेकअप' पर जनता का पैसा पानी की तरह बहा रही। एआई से फेक वीडियो बनाकर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का काम हो रहा। एआई से फर्जी वीडियो बनाया जाएगा तो यहां भी वीडियो तैयार किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें
अब अहम 8 खबरें...
6- यूपी में अफसर घूस लिए बिना फंड जारी नहीं करते, कैमरे में रेट लिस्ट
यूपी में जनता के पैसे का बंदरबांट चल रहा। पहले पार्ट में आपने देखा और पढ़ा कि विधायक कैसे विकास कार्यों की राशि में कमीशन खा रहे हैं। विधायकों के 35% हिस्से के बाद जो राशि बचती है, उसमें अफसरों का भी कमीशन होता है। इसका खुलासा करने के लिए हम विधायकों के अनुशंसा पत्र लेकर CDO ऑफिस पहुंचे। यहां तो रिश्वतखोरी का पूरा सिस्टम बना हुआ है। पढ़िए, पार्ट-2…
7- लखीमपुर में ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले
लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी से आग लग गई। कार में सवार 6 लोग अंदर फंस गए। ड्राइवर पूरी तरह जलकर सीट से चिपक गया। पूरी खबर पढ़ें
8- मिर्जापुर में सड़क के लिए जेन-अल्फा ने दिया धरना, 250 बच्चों का बारिश में प्रदर्शन
मिर्जापुर में 250 जेन अल्फा ने पक्की सड़क की मांग को लेकर 2 घंटे धरना दिया। चेरूईराम कंपोजिट विद्यालय के बच्चे सोमवार को बारिश के बीच प्रदर्शन पर बैठ गए। बताया कि सड़क नहीं होने की वजह से स्कूल तक पहुंचने के लिए करीब 1 किमी खेतों की डेढ़ फीट चौड़ी मेड़ से गुजरना पड़ता है। अभिभावक और शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। पूरी खबर पढ़ें
9- लखनऊ में प्रधानों ने घेरा डिप्टी CM आवास, हाथ जोड़कर पूछा- चुनाव कब होंगे
लखनऊ में पंचायत चुनाव की मांग को लेकर डिप्टी CM के आवास का घेराव किया गया। पंचायत अधिकार संघ के बैनर तले प्रदेशभर से आए ग्राम प्रधान, BDC और जिला पंचायत सदस्यों ने करीब 2 घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को 'फालतू मंत्री' करार दिया। डिप्टी CM बृजेश पाठक से हाथ जोड़कर पूछा- चुनाव कब होंगे। जल्द कराएं। पूरी खबर पढ़ें
10- प्रयागराज में एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर 4 बार दिखा संदिग्ध ड्रोन, FIR
प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर 4 बार संदिग्ध ड्रोन उड़ता मिला। 5 सितंबर की रात 1:28, 2:00, 2:10 और 2:38 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के ऊपर ड्रोन देखा गया। सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज हुई है। करीब एक घंटे में चार बार ड्रोन दिखने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और उसकी जांच शुरू कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें
11- कुशीनगर में दरोगा को ट्रक ने रौंदा, सिर बुरी तरह कुचला
कुशीनगर में डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे दरोगा भवानी प्रसाद पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ गया। हेलमेट टूटने के बाद सिर बुरी तरह कुचल गया। वह बस्ती जिले के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दरोगा जब निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर गए। ट्रक का पहिया शरीर पर चढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें
12- कौशांबी सीओ की गिरफ्तारी का आदेश, कोर्ट ने कहा- 10 सितंबर को पेश करो
कौशांबी के CO सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का आदेश हुआ है। वाराणसी की विशेष अदालत ने 2018 के एक केस में गवाही के लिए पेश नहीं होने पर यह आदेश दिया। तिवारी उस केस के विवेचक थे। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर 10 सितंबर को पेश करने को कहा है। कुछ दिन पहले पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के पीड़ितों के परिजनों को गले लगाकर रोने का वीडियो वायरल हुआ था। पूरी खबर पढ़ें
13- भाजपा नेता नाजिया ने सलमान को गटरछाप कहा, MLA को लंगड़ा कहने पर भड़कीं
गाजियाबाद में विधायक को ‘लंगड़ा’ कहने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान पर विवाद बढ़ गया है। भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने सलमान को ‘गुंडा-मवाली’, ‘मदरसा छाप’ और ‘गटर छाप’ तक कहा। सलमान पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का केस दर्ज है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है...
14- भैंसा के लिए पूरा गांव पहुंचा थाने, बोले- हमारे मुन्ना को ढूंढ़ दो साहब
मैनपुरी में भैंसा के लापता होने पर थाने में गुहार लगाने पूरा गांव पहुंच गया। ‘मुन्ना’ नाम के भैंसा के लापता होने पर गांववालों ने पोस्टर भी लगवाए। थानेदार से हाथ जोड़कर कहा- हमारे मुन्ना को ढूंढ़ दो साहब...। दरअसल, अकबरपुर गांव के लोगों ने तीन साल पहले रोहतक से चंदा जुटाकर भैंसा खरीदा था और उसे गांव में ही छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले से वह गायब है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या रहेगा खास...
15- सीएम योगी का अयोध्या दौरा
8 सितंबर को सीएम योगी अयोध्या जाएंगे। वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जिसमें अयोध्या समेत 7 जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी पहुंचेंगे। समारोह के बाद सीएम हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


