मौसम का महाअलर्ट: आज दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश का दौर, 14 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ का कहर जारी - weather news updates heavy rainfall expected in delhi and up today alerts issued for 14 states
मौसम का महाअलर्ट: आज दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश का दौर, 14 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ का कहर जारी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई…

सौजन्य से:- Jagran
मौसम का महाअलर्ट: आज दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश का दौर, 14 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ का कहर जारी
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का असर रहने वाला ...और पढ़ें
HighLights
- आज यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट है
- असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 30 जुलाई 2026 को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में अगले 9 घंटों के अंदर तेज हवाओं (60 किलोमीटर प्रति घंटा तक) के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का असर रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय बने रहने के कारण एक अगस्त तक वर्षा का दौरा जारी रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, नोएडा समेत कई शहरों में बारिश का असर देखने को मिलेगा।
अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है।
मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों, दोपहिया वाहन चालकों और यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
असम में बाढ़: अब तक 78 लोगों की मौत
असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है, और वर्तमान में सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित जिले शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, बिश्वनाथ और कामरूप (मेट्रो) हैं। बाढ़ से 21 राजस्व सर्किल (आरसी) और 551 गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि 3,00,031 लोग प्रभावित हुए हैं।
खबरें और भी
बाढ़ के पानी से प्रभावित जिलों में 21,523.08 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। मौजूदा बाढ़ की स्थिति में तीन लोगों की जान चली गई है, जिनमें से दो की मौत शिवसागर से और एक की गोलाघाट से हुई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


