यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर: नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाया; बिरहा गाने वाले डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद भेजा - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP IAS PCS Transfer List | 3 CDO Changed & Dr. Vishram Transferred यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर:नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाया; बिरहा गाने वाले डॉ.…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP IAS PCS Transfer List | 3 CDO Changed & Dr. Vishram Transferred
यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर:नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाया; बिरहा गाने वाले डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद भेजा
- कॉपी लिंक
यूपी सरकार ने रविवार आधी रात 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदल दिया गया है।
बिरहा लोकगीत गाने वाले विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। विश्राम 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इसी साल जनवरी में उन्हें यूपी सरकार ने आईएएस पद पर प्रमोट किया था।
वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक और सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से हटा दिया गया है।
सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO बनाया गया है।
राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव थे। लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रेशम विभाग के विशेष सचिव और निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।
पहले IAS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए…
अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव और निदेशक बनाया गया है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
गाजियाबाद, वाराणसी और मथुरा को मिले नए अपर नगर आयुक्त
पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज, बहराइच, देवरिया, कासगंज, एटा, मिर्जापुर, बागपत, जालौन और आगरा समेत कई जिलों के अपर जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई उपजिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। गाजियाबाद, वाराणसी और मथुरा नगर निगमों में भी नए अपर नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं।
अब PCS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए…
-------------------
ये खबर भी पढ़ें-
मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी:कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा
बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। शनिवार को उन्होंने इसका संकेत दिया। कहा- अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यक्षमता के आधार पर भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। 19 साल की दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


