होमक्राइमयूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर हुए इधर से उधर, काशी विश्‍वनाथ मंदिर के CEO हटाए गए
क्राइम

यूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर हुए इधर से उधर, काशी विश्‍वनाथ मंदिर के CEO हटाए गए

UP IAS Transfer: रविवार रात जारी ट्रांसफर सूची में तीन जिलों के सीडीओ को मंडलों के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने रविवार देर रात 14 आ…

Navbharat Times के अनुसार14 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
यूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर हुए इधर से उधर, काशी विश्‍वनाथ मंदिर के CEO हटाए गए

सौजन्य से:- Navbharat Times

UP IAS Transfer: रविवार रात जारी ट्रांसफर सूची में तीन जिलों के सीडीओ को मंडलों के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने रविवार देर रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। तीन जिलों के सीडीओ समेत कई मंडलों के अपर आयुक्त को नई तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है।

सहारनपुर के सीडीओ सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट अप मिशन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा को सीडीओ सहारनपुर का पद सौंपा गया है। वह पहले राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त थे।

कहां गए विश्वनाथ मंदिर के सीईओ?

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है।

राहुल सिंह, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है।

अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर खीरी को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर, अयोध्या को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

साहब सिंह, सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद, प्रयागराज को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है।

विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉक्टर विश्राम को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है।

देवेंद्र कुमार कुशवाहा, विशेष सचिव, रेशम विभाग को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज भेजा गया है।

अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है।

अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।

अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है।

चिकित्सा शिक्षा की महानिदेशक नेहा शर्मा को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें