यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के CDO बदले - up administrative reshuffle 14 ias 34 pcs officers transferred
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के CDO बदले प्रदेश सरकार ने रविवार रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के CDO बदले
प्रदेश सरकार ने रविवार रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में ...और पढ़ें
HighLights
- 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव।
- सहारनपुर के सीडीओ सुमित राजेश महाजन बने स्टार्टअप मिशन के सीईओ।
- लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के सीडीओ बदले गए।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 14 आईएएस व 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्य कर के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ बनाया गया है।
राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव थे। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग बनाया गया है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।
राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डा. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा भी राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) बनाए गए हैं।
अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है। युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


