होमक्राइमयूपी होमगार्ड भर्ती: इस दिन आएगा फिजिकल का संशोधित प्रवेश पत्र, नोट करें तारीख, 14 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट
क्राइम

यूपी होमगार्ड भर्ती: इस दिन आएगा फिजिकल का संशोधित प्रवेश पत्र, नोट करें तारीख, 14 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती: इस दिन आएगा फिजिकल का संशोधित प्रवेश पत्र, नोट करें तारीख, 14 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। शारीरिक दक्षत…

Amar Ujala के अनुसार7 सितंबर 2026 को 11:31 am बजे
यूपी होमगार्ड भर्ती: इस दिन आएगा फिजिकल का संशोधित प्रवेश पत्र, नोट करें तारीख, 14 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी होमगार्ड भर्ती: इस दिन आएगा फिजिकल का संशोधित प्रवेश पत्र, नोट करें तारीख, 14 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट

UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 14 सितंबर से प्रस्तावित है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

UP Home Guard PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 10 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। पहले संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर को जारी किए जाने की सूचना थी। अब इसकी तारीख बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है।

14 सितंबर से प्रस्तावित है शारीरिक दक्षता परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूपी होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से प्रदेश के विभिन्न पुलिस सशस्त्र बल (पीएसी) वाहिनी और रिजर्व पुलिस लाइनों में प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।

पहले जारी प्रवेश पत्र क्यों नहीं होगा मान्य?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तिथियों के लिए पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को 10 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले संशोधित प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

कहां से डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र?

संशोधित प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए संबंधित लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो तो क्या करें?

बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकता है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से यह भी कहा है कि आगे की महत्वपूर्ण जानकारी और निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें