यूपी के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में वज्रपात संग भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में वज्रपात संग भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के सा…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में वज्रपात संग भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी में इस समय मानसून एक बार फिर से एक्टिव है। रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इस बीच बुधवार की सुबह एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही करीब दो दर्जन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार की सुबह सात से दस बजे के बीच पूर्वी और मध्य यूपी के 14 जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिर सकती है और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जिन 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, कानपुर देहात और उन्नाव शामिल हैं। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें ज्यादातर पूर्वांचल के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर, बलिया, ललितपुर, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आज़मगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, औरैया के साथ ही राजधानी लखनऊ, कन्नौज, हरदोई, फ़र्रूख़ाबाद, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बागपत, बिजनौर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली और सहारनपुर में बारिश हो सकती है।
अगले 3-4 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इससे 4 से 6 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बारिश से तापमान में गिरावट
मानसून सक्रिय होने और बारिश के कारण अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान लगाया गया है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


