मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के लाभार्थी चुने गए: मेरठ में 14 पुरुष, 14 महिला आवेदक चयनित; 79 प्रतीक्षा सूची में - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Meerut Gau Samvardhan Yojana List | Beneficiaries Selected Under Mission मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के लाभार्थी चुने गए:मेरठ में 14 पुरुष, 14 महिला आवेदक चयनित; 79 प्रतीक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Gau Samvardhan Yojana List | Beneficiaries Selected Under Mission
मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के लाभार्थी चुने गए:मेरठ में 14 पुरुष, 14 महिला आवेदक चयनित; 79 प्रतीक्षा सूची में
- कॉपी लिंक
मेरठ के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के लाभार्थियों के चयन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 107 पात्र आवेदकों में से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।
यह चयन दुग्धशाला विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित नंदबाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए किए गए हैं। वर्ष 2026-27 में दो स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु नंदबाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से रैंडमाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई।
मेरठ जनपद से चयनित 28 लाभार्थियों में 14 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 50 पुरुष और 29 महिला आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित लाभार्थियों को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गौ-संवर्धन योजना के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक अविनाश गुप्ता भी बैठक में मौजूद थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध

UP Labour Code 2026: योगी कैबिनेट की मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान अनिवार्य - up wage code 2025 every worker get minimum wage overtime rights approved

चंद्रशेखर ने सीजेपी, यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव और गठबंधन के सवालों पर क्या कहा - BBC News हिंदी


