होमराजनीतिगोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
राजनीति

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बडे़ स्तर पर प्रशासनिक तबादले किए गए हैं. चार मंडलों में मंडलायुक्तों की नियुक्ति के साथ ही 9 अ…

ABP News के अनुसार4 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

सौजन्य से:- ABP News

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बडे़ स्तर पर प्रशासनिक तबादले किए गए हैं. चार मंडलों में मंडलायुक्तों की नियुक्ति के साथ ही 9 अफसरों के विभाग बदले गए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला किया है. इन तबादलों में बस्ती, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली का मंडलायुक्त बदला गया है.

सरकार ने IAS इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. डॉ. लोकेश एम. अब तक लोक निर्माण विभाग के सचिव थे. वहीं प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है.

बस्ती में तैनात हुए वैभव अभी तक पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी जगह गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. बरेली के नवनियुक्त मंडलायुक्त शम्भु कुमार अब तक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

बलकार सिंह को नई जिम्मेदारी

वहीं IAS अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव, पुष्प राज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा तथा नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें