यूपी में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। गोरखपुर बस्ती बरेली और प्रयागराज के मंडलायुक्त बदले गए। बलकार सिंह उत्तर प…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। गोरखपुर बस्ती बरेली और प्रयागराज के मंडलायुक्त बदले गए। बलकार सिंह उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास विकास परिषद का आयुक्त बनाया गया।
योगी सरकार ने मंगलवार को 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। बस्ती के मंडलायुक्त रहे अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से गोरखपुर के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।
वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती, शंभू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली और डा. लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। अनिल ढींगड़ा मंडलायुक्त गोरखपुर से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग बनाया गया है।
रविंद्र प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रकाश बिंदु सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस चौधरी मंडलायुक्त बरेली से सचिव प्रशासनिक सुधार बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त, संदीप कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं।
पुष्पराज सिंह सचिव गोरखपुर विकास प्राधिरकण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा बनाए गए हैं। पुष्पराज सिंह हाल ही में पीसीएस से आईएएस के पद पर पदोन्नत हुए हैं। सतीश पाल अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह विभाग और डा. बलकार सिंह आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास से मुख्य कार्यपाल अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।
27 जुलाई देर रात 41 पीसीएस अधिकारियों का किया गया था तबादला
इससे पहले योगी सरकार ने 27 जुलाई देर रात 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। इसमें एडीएम और एसडीएम रैंक के पीसीएस अफसर शामिल थे। लखनऊ में तैनात नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती के पद पर तैनाती दी गई।एटा में तैनात उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को नया नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ बनाया गया । इसके अलावा मेरठ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, शिव नारायण को उपनिदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, कुंवर पंकज को झांसी मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, मंडलायुक्त कार्यालयों और नगर निकायों में नई तैनाती मिली। कुँवर पंकज – अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल। इंद्र नंदन सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा भेजा गया। महिपाल सिंह प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर तैनाती मिली।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


