यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के तबादले, कानपुर एडीएम समेत 5 जिलों के ADM बदले
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 'तबादला एक्सप्रेस' चली। 13 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। कानपुर के ADM आलोक गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 'तबादला एक्सप्रेस' चली। 13 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। कानपुर के ADM आलोक गुप्ता का तबादला कर दिया गया है।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और बेहतर करने के साथ-साथ अनुभवी अफसरों को नई जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से लगातार प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए जाते हैं। तेजी से हो रहे प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बीच शनिवार को एक बार फिर शासन ने 13 PCS अधिकारियों के अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर करते हुए नई तैनाती दी। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण के सचिव और विभिन्न राज्य निदेशालयों के प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
अयोध्या, कानपुर, कुशीनगर और कासगंज में नए ADM की तैनाती
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी अयोध्या की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर और इसी अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर के पद पर तैनात आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज बनाकर भेजा गया है।
चित्रकूट, सहारनपुर और लखनऊ निदेशालयों में प्रशासनिक दायित्व बदले
PCS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची के मुताबिक, चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उपसंचालक चकबंदी अरुण कुमार को लखनऊ के मत्स्य निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही मथुरा की उपजिलाधिकारी कंचन को पदोन्नत करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक, चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी बनाया गया है। राजस्व परिषद लखनऊ में OSD के पद पर तैनात सूरज कुमार यादव को सहारनपुर का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रतापगढ़ के SDM जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।
बरेली प्राधिकरण को मिला नया सचिव, मऊ और शाहजहांपुर में भी फेरबदल
शनिवार को शासन की ओर से ट्रांसफर प्रक्रिया में विकास प्राधिकरण और निगमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव को प्रयागराज के उच्च शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बरेली की उपजिलाधिकारी निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का नया मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है, जबकि भदोही के एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


