कानपुर में 121 गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिले, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी - kanpur police returns 121 lost mobile phones worth 24 lakh
कानपुर में 121 गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिले, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी कानपुर पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने 121 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी कुल कीमत लगभग ...और पढ़ें जागरण संवाददाता, कानपुर। पूर्…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में 121 गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिले, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी
कानपुर पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने 121 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी कुल कीमत लगभग ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, कानपुर। पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने गुम हुए 121 मोबाइल फोन बुधवार को उनके स्वामियों लौटाए। इनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खिल गए। लोगों ने बताया कि मोबाइल गिरने के बाद उसके मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। डीसीपी पूर्वी जाेन कार्यालय से फोन आने के बाद पहले तो सपना जैसा लगा, लेकिन मोबाइल मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी पुलिस का आभार जताने से भी नहीं चूके।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि, सर्विलांस टीम ने आइएमइआइ नंबर,सीडीआर, सीसी फुटेज, और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से 121 मोबाइल बरामद किए हैं। इनमें 65 हजार की कीमत का एक आइफोन-15 भी शामिल है, जो कि मध्यप्रदेश उज्जैन के शाजापुर निवासी शुभम परिहार का है। इस दौरान शुभम ने बताया कि, बीती 31 मई लखनऊ से उज्जैन जाने के दौरान सेंट्रल स्टेशन से उनका मोबाइल गुम हो गया था। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से आइफोन पाकर शुभम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


