होमक्राइमकाशी में सीएम योगी ने बारिश-बाढ़ का हवाई सर्वे किया: बिजनौर में 12 साल का लड़का नाले में बहा, मुरादाबाद में मकान ढहा - Uttar Pradesh News
क्राइम

काशी में सीएम योगी ने बारिश-बाढ़ का हवाई सर्वे किया: बिजनौर में 12 साल का लड़का नाले में बहा, मुरादाबाद में मकान ढहा - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow Noida Gorakhpur Rainfall Weather Photos Update | Varanasi Meerut काशी में सीएम योगी ने बारिश-बाढ़ का हवाई सर्वे किया:बिजनौर में 12 साल का लड़का नाले में बहा, मुरादाबाद में म…

bhaskar.com के अनुसार5 सितंबर 2026 को 02:31 pm बजे
काशी में सीएम योगी ने बारिश-बाढ़ का हवाई सर्वे किया:  बिजनौर में 12 साल का लड़का नाले में बहा, मुरादाबाद में मकान ढहा - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow Noida Gorakhpur Rainfall Weather Photos Update | Varanasi Meerut

काशी में सीएम योगी ने बारिश-बाढ़ का हवाई सर्वे किया:बिजनौर में 12 साल का लड़का नाले में बहा, मुरादाबाद में मकान ढहा

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में रुक-रुककर बारिश हुई। बिजनौर में 12 साल का बच्चा खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। करीब 500 मीटर दूर उसका शव मिला।

मुरादाबाद में बारिश के बीच चार मंजिला जर्जर बिल्डिंग महज 4 सेकेंड में भरभराकर ढह गई। मलबे की चपेट में आने से बिजली के पोल टूट गए। मलबा सड़क के दूसरी तरफ बनी दुकानों और मकानों तक जा पहुंचा।

इधर, लगातार बारिश से वाराणसी और प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि करीब 5 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने वरुणा नदी के बढ़े जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।

इससे पहले, आगरा में शुक्रवार देर रात जलभराव में एंबुलेंस फंस गई। लोगों ने प्रेग्नेंट महिला को चारपाई पर लादकर घर से 500 मीटर दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया। मेरठ और बाराबंकी में भारी बारिश के बीच मकान ढह गया। 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 48.7 मिमी बारिश संभल में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा, मुरादाबाद, गोरखपुर समेत 34 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

पूर्वी यूपी के करीब राजस्थान के पास बना मानसूनी सिस्टम 24 घंटे के बाद पूर्व की तरफ मुड़ेगा। इससे 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद बारिश कराने वाला यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इससे पूरे राज्य में भारी बारिश थम जाएगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश या बौछारें पड़ती रहेंगी।

आज किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

बिजनौर के किरतपुर में शनिवार को सड़क पर भरे बारिश के पानी के कारण खुला नाला दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान 12 साल का हम्माद नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। लोगों ने करीब 500 मीटर दूर पाइप में फंसे हम्माद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

- कॉपी लिंक

मुरादाबाद में शनिवार दोपहर बारिश के बीच मुगलपुरा इलाके में चार मंजिला जर्जर बिल्डिंग महज 4 सेकेंड में भरभराकर ढह गई। मलबे की चपेट में आने से बिजली के पोल टूट गए और तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बिल्डिंग का मलबा सड़क के दूसरी तरफ बनी दुकानों और मकानों तक जा पहुंचा। हादसे के समय आसपास से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास का इलाका सील कर दिया।

खास बात यह है कि बिल्डिंग की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन पहले शुक्रवार को ही इसे सील किया था।

- कॉपी लिंक

कौशांबी में शनिवार शाम करीब 5 बजे महेवा घाट पुल के नीचे यमुना नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और परिजन भी पहुंच गए।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की तलाश के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वरुणा नदी के बढ़े जलस्तर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शहर में इस समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

रामपुर के बाढ़ से घिरे भैया नगला गांव में ग्रामीणों की आवाजाही के लिए प्रशासन ने तीन और नावें भेजी हैं। अब गांव में कुल चार नावें हो गई हैं। इनमें एक बड़ी लकड़ी की नाव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी है, जिसे पानी में उतारने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार रात पुल टूटने और कई जगह सड़कें बह जाने से गांव का मुख्यालय से संपर्क कट गया था। एसडीएम सदर हर्षवर्धन समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों को नाव मिलने से आवाजाही में कुछ राहत मिली है, लेकिन राशन-पानी और दवाइयों की समस्या अभी बनी हुई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नोएडा में काले बादलों के बाद अब तेज बारिश शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक, आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस दिन भर बारिश की उम्मीद है।

- कॉपी लिंक

लखनऊ में शनिवार तड़के रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद से आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक, 6 सितंबर से राजधानी में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सोनभद्र के रेणुकूट स्थित पिपरी रिहंद बांध का जलस्तर शनिवार सुबह 871.8 फीट पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से मिले इनपुट के आधार पर फिलहाल एक फाटक से पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बांध की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चल रही हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। एक फाटक और टरबाइनों के माध्यम से करीब 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल बांध की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।

- कॉपी लिंक

आगरा में फतेहाबाद के रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर गांव में शुक्रवार रात बदहाल रास्तों और जलभराव की वजह से व्यवस्था की पोल खुल गई। बबलू की पत्नी रीना को रात करीब साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन पानी भरे रास्ते में वाहन आगे नहीं जा सका। मजबूर परिजनों ने रीना को चारपाई पर लिटाया और करीब आधा किलोमीटर तक पानी से भरे रास्ते में कंधों पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले 21 अगस्त को स्याहीराम का शव भी चारपाई पर गांव तक लाना पड़ा था।

- कॉपी लिंक

गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शनिवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.340 मीटर दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में 4 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई। तरबगंज के गढ़ी और जबर नगर गांव के किनारे पानी पहुंचने से करीब 1,000 आबादी प्रभावित है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में 60 से अधिक नावें तैनात की हैं। ऐली परसौली समेत कई गांवों में पानी घुसने की आशंका है। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। वहीं ब्योन्दा माझा में भी पानी पहुंचने लगा है, जबकि दत्तानगर और बाणी माझा में कटान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

- कॉपी लिंक

बाराबंकी में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी उफान पर है। नेपाल के बैराजों से छोड़े जा रहे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे जलस्तर खतरे के निशान से करीब 27 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इसके बाद रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के तराई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गुनौली मांझा, कोयलावर, ढेमा, टिकरी और जलालपुर तराई समेत कई गांवों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से बाराबंकी में 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

- कॉपी लिंक

हमीरपुर में 10 दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई। तिल मूंग और उड़द की फसल हुई जलमग्न, खेतों से पानी ना निकलने में फसल हो जाएगी खराब। सिसोलर क्षेत्र में अर्जुन सहायक नहर में हुई कटान से 100 बीघा फसल हुई जलमग्न। सिंचाई विभाग के एक्सीएन बोले नहर की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

- कॉपी लिंक

- उन्नाव में लगातार बारिश से जिले की नदियां उफान पर हैं। बीघापुर क्षेत्र में गंगा की सहायक लोन नदी और हसनगंज क्षेत्र में सई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर सड़कें कट गई हैं, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है और आवागमन ठप हो गया है।

- बीघापुर क्षेत्र में पाटन-पुर्वा मार्ग पर लोन नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। बैजुआमऊ गांव के पास नदी के कटाव से सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। सड़क कमजोर होने से हादसे का खतरा बढ़ गया था।

- कॉपी लिंक

- यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से अब तक 17,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस बाढ़ से करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के तहत 17,544 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है, जबकि 4,847 लोग फिलहाल राहत शिविरों (शेल्टर होम) में शरण लिए हुए हैं।

- प्रदेश के जिन 26 जिलों में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा है, उनमें अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

ललितपुर में पिछले 42 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। विकासखंड बार के करमई से भेलोनी लोध जाने वाले मार्ग पर स्थित चमराऊआ पुलिया शुक्रवार को स्थानीय नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिया बहने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुलिया बह जाने के बाद करमई और भेलोनी लोध समेत आसपास के ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसका प्रभाव गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों पर है।

- इसके अलावा मानसूनी द्रोणी जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर और वाराणसी होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जा रही है। इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक प्रभाव डाल रहा है।

- इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है और अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

- कॉपी लिंक

- सितंबर 2026 के मासिक मौसम दृष्टिकोण के मुताबिक, इस महीने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का वितरण असमान रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सितंबर की मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके विपरीत दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

- दक्षिणी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सितंबर में बारिश के बीच अंतराल भी देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों में तेज बारिश और उसके बाद कुछ दिनों तक अपेक्षाकृत कम बारिश की स्थिति बन सकती है।

- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई। शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- इनमें मुरादाबाद, गाजियाबाद और रामपुर समेत 14 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश में 2 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

- कॉपी लिंक

- उत्तर प्रदेश में इस साल अगस्त का महीना बारिश के लिहाज से काफी सक्रिय रहा। अगस्त में प्रदेश में 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसका दीर्घकालिक औसत 235.5 मिमी है। यानी अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई। यह 21वीं सदी में वर्ष 2018 के बाद अगस्त में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

- वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के मामले में प्रयागराज और बांदा ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा में 646 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो वर्ष 1901 से उपलब्ध अगस्त के प्रेक्षण इतिहास में इन दोनों जिलों के लिए सर्वाधिक है।

- कॉपी लिंक

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनUP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे

- भास्कर एक्सक्लूसिवक्या जयंत चौधरी पत्नी चारू को चुनाव लड़ाएंगे?: सहारनपुर में सिर्फ 2 मिनट बोलीं; अखिलेश को जवाब देकर लूटी महफिल

- बात खरी हैडिंपल भाभी को टक्कर देंगी चारू भाभी: दिव्यांग बिटिया को 'हेलिकॉप्टर' दे आए DM साहब, चप्पलों के सहारे जल रही बत्ती

- यूपी में बाहुबली ने तीसरी पत्नी के बाल खींचे,घसीटकर पीटा: कांग्रेसियों को धमकाया, 2 साल से चल रहा विवाद; VIDEO

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें