अक्टूबर से यूपी में इन कर्मचारियों की आएगी बढ़ी हुई सैलरी, 12 हजार रुपये तक का होगा फायदा
यूपी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद अब इनके बढ़े हुए मानदेय को लेकर…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
यूपी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद अब इनके बढ़े हुए मानदेय को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब कुल 12,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि सहायिकाओं को 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. खास बात यह है कि बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर 2026 में किया जाएगा. यानी अक्टूबर में मिलने वाले भुगतान में सितंबर का बढ़ा हुआ मानदेय शामिल होगा.
शासन की ओर से मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास लीना जौहरी ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया. इसके साथ ही लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्रों पर जिम्मेदारी संभाल रही हजारों कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है. नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव राज्य सरकार के हिस्से यानी राज्यांश में हुआ है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के राज्यांश में 4,000 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त वृद्धि की गई है. वहीं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के राज्यांश में 2,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद कार्यकर्ताओं का कुल मासिक मानदेय 8,000 रुपये से बढ़कर 12,000 रुपये हो जाएगा. इसी तरह सहायिकाओं को अब 4,000 रुपये के बजाय कुल 6,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. इस तरह देखें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए हर महीने 4,000 रुपये की अतिरिक्त रकम जुड़ेगी, जबकि सहायिकाओं को हर महीने 2,000 रुपये अधिक मिलेंगे.
Advertisement
अभी कितना मिलता है और अब कितना मिलेगा?
इसे आसान भाषा में समझें तो अभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि और राज्य सरकार के अतिरिक्त मानदेय को मिलाकर कुल 8,000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं. अब इसमें राज्यांश के रूप में 4,000 रुपये और जुड़ेंगे. इसके बाद कुल मानदेय 12,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा. वहीं आंगनवाड़ी सहायिकाओं को अभी कुल 4,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. इसमें राज्यांश के तौर पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि के बाद कुल मानदेय 6,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा.
सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
मानदेय बढ़ाने के फैसले की सबसे अहम बात इसकी प्रभावी तारीख है. शासनादेश के मुताबिक बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से प्रभावी होगा. हालांकि इसका भुगतान अक्टूबर 2026 में किया जाएगा. ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अक्टूबर में मिलने वाले भुगतान का बेसब्री से इंतजार रहेगा. यानी सरकार ने सितंबर से नई दर लागू करने का फैसला किया है, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया के अनुसार बढ़ी हुई राशि अक्टूबर में मिलनी शुरू होगी.
क्यों बढ़ाया गया मानदेय
सरकार ने मानदेय में बढ़ोतरी के पीछे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बढ़ती जिम्मेदारियों को प्रमुख वजह बताया है. आंगनवाड़ी केंद्र अब सिर्फ छोटे बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं हैं. बच्चों के पोषण से लेकर प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा यानी (ECCE) तक कई जिम्मेदारियां इन केंद्रों से जुड़ी हैं. इसके अलावा पोषण संबंधी सेवाओं, डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल और अलग-अलग विभागों की योजनाओं के अभिसरण में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका लगातार बढ़ी है. सरकार का मानना है कि जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ उनके मानदेय में भी समय के अनुरूप बदलाव जरूरी है. इसी को देखते हुए राज्यांश में अतिरिक्त राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है.
Advertisement
निदेशक को दिए गए कार्रवाई के निर्देश
शासनादेश जारी होने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार हर्षिता माथुर को शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.सरकार के इस फैसले से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में सीधी बढ़ोतरी हुई है. कार्यकर्ताओं के लिए हर महीने 4,000 रुपये और सहायिकाओं के लिए 2,000 रुपये की अतिरिक्त राशि तय की गई है. सितंबर से प्रभावी इस बढ़ोतरी का भुगतान अक्टूबर में होना है. ऐसे में आने वाला महीना प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खास होने वाला है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


