होमकृषिगंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा: प्रयागराज में 12 घंटे में 2 मीटर बढ़ा पानी, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा - Chakdiha(Meja) News
कृषि

गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा: प्रयागराज में 12 घंटे में 2 मीटर बढ़ा पानी, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा - Chakdiha(Meja) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Chakdiha - Prayagraj Ganga Flood Alert | River Water Level Rising Rapidly In Manda गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा:प्रयागराज में 12 घंटे में 2 मीटर बढ़ा पानी, तटीय इल…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा:  प्रयागराज में 12 घंटे में 2 मीटर बढ़ा पानी, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा - Chakdiha(Meja) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Chakdiha

- Prayagraj Ganga Flood Alert | River Water Level Rising Rapidly In Manda

गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा:प्रयागराज में 12 घंटे में 2 मीटर बढ़ा पानी, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा

- कॉपी लिंक

प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। बादपुर, बामपुर और महेवा जैसे तटीय इलाकों में बाढ़ का असर दिखने लगा है। पिछले 12 घंटों में गंगा का जलस्तर लगभग दो से ढाई मीटर बढ़ गया है, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई है।

नदी के जलस्तर में यह वृद्धि पिछले 10 दिनों में हुई बढ़ोतरी और उसके बाद एक सप्ताह में हुई कमी की तुलना में काफी तेज है। एक ही दिन में पानी का स्तर पहले की तुलना में दोगुना बढ़ा है, जिससे गंगा का रौद्र रूप स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में अब बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। सैकड़ों एकड़ में बोई गई सब्जियां पहले ही डूब चुकी थीं, और अब बची हुई फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों की समस्याएँ और अधिक गंभीर हो गई हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंगा किनारे की खेती हर साल बाढ़ से प्रभावित होती है, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है। उनका यह भी कहना है कि इस नुकसान के लिए वे कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करा सकते, क्योंकि शासन की ओर से उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिलती है।

गौरव सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राघव प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, छोटू निषाद, सचिन सिंह और रणविजय सिंह जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ और बारिश के कारण उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं, लेकिन उन्हें सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें