यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार का निधन: आगरा में तैनात 2005 बैच के हेड कांस्टेबल, पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार - Bhadsan(Ajitmal) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Auraiya - Bhadsan - Agra Head Constable Ravindra Kumar Death | Funeral In Auraiya यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार का निधन:आगरा में तैनात 2005 बैच के हेड कांस्टेबल, प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Auraiya
- Bhadsan
- Agra Head Constable Ravindra Kumar Death | Funeral In Auraiya
यूपी-112 में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार का निधन:आगरा में तैनात 2005 बैच के हेड कांस्टेबल, पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट आगरा के यूपी-112 थाना बसौनी में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार (लगभग 45 वर्ष) की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह 2005 बैच के पीआरबी कर्मी थे। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिजनों में दुख फैल गया।
रविन्द्र कुमार पुत्र दंगल सिंह यूपी-112 की पीआरबी-6166 पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें आगरा के सेंट जॉन्स चौराहा स्थित केपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 8 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।
मृतक रविन्द्र कुमार का पैतृक गांव औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र का नगला नन्दन है। 9 सितंबर 2026 को उनके पैतृक गांव में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद थे।
रविन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बेटों मनु की उम्र लगभग 17 साल और आर्यन की उम्र करीब 11 साल है। पुलिसकर्मी की मौत से परिवार में गहरा दुख है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


