होमक्राइमयूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट-बेटे का शव खोज रहा पिता: बोला- सिर्फ पैर मिला है; 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में; 9 पुलिसवाले सस्पेंड - Kaushambi News
क्राइम

यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट-बेटे का शव खोज रहा पिता: बोला- सिर्फ पैर मिला है; 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में; 9 पुलिसवाले सस्पेंड - Kaushambi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kaushambi - Kaushambi Firecracker Factory Blast | Main Accused Naushad Arrested LIVEयूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट-बेटे का शव खोज रहा पिता:बोला- सिर्फ पैर मिला है; 11 लाशों का पोस्टमॉर…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 सितंबर 2026 को 08:31 am बजे
यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट-बेटे का शव खोज रहा पिता:  बोला- सिर्फ पैर मिला है; 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में; 9 पुलिसवाले सस्पेंड - Kaushambi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kaushambi

- Kaushambi Firecracker Factory Blast | Main Accused Naushad Arrested

LIVEयूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट-बेटे का शव खोज रहा पिता:बोला- सिर्फ पैर मिला है; 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में; 9 पुलिसवाले सस्पेंड

- कॉपी लिंक

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 शवों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम होगा। 3 शवों का प्रयागराज जबकि 8 शवों का पोस्टमॉर्टम कौशांबी में होगा।

इधर, आज भी फैक्ट्री का मलबा बुलडोजर से हटाया जा रहा है। पुलिस देख रही है कि कोई मलबे में दबा तो नहीं है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। इसी बीच, बुजुर्ग पिता मलबे में बेटे की लाश खोजता दिखा। बोला- बेटे का एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस में मिला है, लेकिन धड़ अभी नहीं मिला।

सोमवार दोपहर 11.30 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें आसपास के 3 मकान जमींदोज हो गए। 5 मकान टूट गए थे। हादसे के बाद रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए नौशाद के पटाखा गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी।

आज की तस्वीरें देखिए

ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट…

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा- आरोपी की आय से अधिक संपत्ति को जब्त करने के लिए टीम लगाई गई है। एक व्यक्ति सुनील मौर्य मिसिंग है। उसके पिता का दावा है कि उनके बेटे का एक हाथ मिला है। उन्होंने उसकी शिनाख्त की है। पहचान के लिए टीम भी लगाई गई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

कौशांबी से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दैनिक भास्कर कहा- अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। यहां बड़े पैमाने पर पटाखों का स्टोरेज था, जिसकी वजह से यह घटना हुई। इसे पहले क्यों नहीं रोका गया? 2024 में लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद फैक्ट्री क्यों चल रही थी? किसके शह पर यह फैक्ट्री चल रही थी? किसका झंडा और किस पार्टी का सिंबल लगाकर वह यहां कारोबार कर रहा था? इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

- कॉपी लिंक

सरजू दास अपने बेटे सुनील को मलबे में खोज रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरे बेटे का एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिला, लेकिन अभी तक उसकी लाश नहीं मिली है। यहां मुझे उसकी बाइक मिली है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हादसे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

- कॉपी लिंक

IG प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने पिपरी के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवचरण राम, पिपरी थाने के वर्तमान प्रभारी दरोगा विकास सिंह, चरवा थाना प्रभारी दरोगा विनय सिंह, दरोगा अजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है। एक दिन पहले SP ने 3 दरोगाओं को लाइन हाजिर किया था। इनमें थानाध्यक्ष विकास सिंह, अमित और मनीष भी शामिल थे। 2 सिपाही जितेंद्र और कृष्ण कुमार को सस्पेंड किया था।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे रहे। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे हादसा हुआ था। आधे घंटे बाद टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और रात 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

- कॉपी लिंक

सीओ शिवांक सिंह ने बताया-

पुलिस ने नौशाद की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नौशाद कहां-कहां छिपा रहा और किन लोगों ने भागने में उसकी मदद की।

- कॉपी लिंक

- मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पड़ोस के घर में जोरदार धमाका हुआ। वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।

- विस्फोट में आसपास के 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे में मेरे बच्चे जाह्नवी, आदित्य, रवि और अमित की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनीता साहू गंभीर रूप से घायल हुई। इसके अलावा विक्रम सरोज और उसकी पत्नी अंजू के घर में भी जनहानि हुई।

- हादसे के लिए नौशाद, शकील, शबाना, साइना, कहकशा, आदिल और उनके अन्य पारिवारिक सदस्य जिम्मेदार हैं। इन पर कार्रवाई की जाए।

- पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकसा बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना पर केस दर्ज किया गया है।

- कॉपी लिंक

- कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शकील की पत्नी शबाना और बेटी साइना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- कॉपी लिंक

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा, पटाखा फैक्ट्री 2 साल से चल रही थी। लाइसेंस भी रद्द हो चुका था। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

शुरुआती जांच में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

- कॉपी लिंक

पीएम मोदी और सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने भी कहा कि घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिए जाएंगे।

- कॉपी लिंक

डीएम अमित पाल शर्मा ने बताया- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। हादसे के 8 घंटे बाद रात करीब साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भी मौके पर पहुंची थीं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हादसे में गया प्रसाद के 4 बच्चे जाह्नवी, आदित्य, अमित और रवि की भी मौत हुई है। गया प्रसाद की पत्नी अनीता (42) घायल हैं। उन्होंने मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR लिखाई है। कहा- हादसे में मेरा पूरा कुनबा समाप्त हो गया।

इसी तरह, रेलकर्मी विक्रम खाना खाने घर आए थे। घटना में विक्रम, पत्नी अंजू, बेटा अंश व शिवांश की जान चली गई। सबसे बड़ी बेटी संजना किराना की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इसलिए वह बच गई।

- कॉपी लिंक

- यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में फैक्ट्री के आसपास के घरों में रहने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। रेलवे कर्मी के घर सिर्फ बेटी जिंदा बची।

- पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों में 8 फीट लंबे और चौड़े छेद हो गए। 5-6 मकान पूरी तरह ढह गए।

- धमाके से करीब 500 मीटर दूर प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन प्रभावित हो गई। इसके चलते कानपुर से प्रयागराज की ओर आने वाली ट्रेनों का संचालन करीब डेढ़ घंटे प्रभावित रहा। इंजीनियर्स ने मरम्मत कर लाइन को दोबारा चालू किया।

- धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे।

- बात खरी हैकेशव के अरमानों पर अखिलेश ने पटका स्टूल: भौकाली एंट्री देख मंत्री मैडम मायूस; 4 करोड़ की कोठी वाले सपा नेता को मिला तगड़ा इनाम

- LIVEमणिकर्णिका में घुटनों तक पानी में अर्थी लेकर पहुंचे लोग: 50 फीट का मंदिर डूबा, चित्रकूट में मंदाकिनी फिर उफनाई; 25 जिलों में बारिश

- मायावती ने विधायक उमाशंकर सिंह से किया आखिरी वादा निभाया: मौत के बाद पहली बैठक में बेटे को लॉन्च किया, VIDEO

- कौशांबी में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन?: 2 साल पहले लाइसेंस सस्पेंड, जेल गया था मालिक; फिर कैसे चलती रही पटाखा फैक्ट्री

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें