होमक्राइमप्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग - Kaushambi News
क्राइम

प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग - Kaushambi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kaushambi - UP Pataka Factory Blast LIVE Video | Kaushambi Firecracker Factory Explosion Rescue Photos Update LIVEप्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:11 की म…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 02:31 pm बजे
प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:  11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग - Kaushambi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kaushambi

- UP Pataka Factory Blast LIVE Video | Kaushambi Firecracker Factory Explosion Rescue Photos Update

LIVEप्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग

- कॉपी लिंक

यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 ढह गए।

हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन 2 किमी है। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 3 की जान गई है। बाकी 8 मरने वाले आस-पास के घरों के हैं।

धमाका कैसे हुआ, पुलिस पता लगा रही है। हालांकि प्रयागराज में स्वरूप रानी अस्पताल पहुंची रानी ने बताया- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।

धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकान की तीसरी मंजिल में 8 फीट का छेद हो गया।

एक मंजिला अवैध फैक्ट्री 600 वर्गफीट में बनी थी। मालिक का नाम आदिल है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री के बगल में नई बस्ती बस रही थी। आदिल, पिता नौशाद, चाचा शकील और तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनी हैं। डीएम अमित पाल शर्मा ने कहा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

डिप्टी सीएम केशव ने घायलों से मुलाकात की

सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया। घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिए जाएंगे।

केशव मौर्य ने प्रयागराज के SRN अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है। उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मामले में DM और SSP को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ विस्फोट…

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में संचालक समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में संचालक के पिता नौशाद, चाचा शकील, मां, चाची और एक अन्य महिला शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।

- कॉपी लिंक

घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पटाखा फैक्ट्री संचालक आदिल की कस्बे में स्थित दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

- कॉपी लिंक

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कौशांबी जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विस्फोट में घायल पांच लोगों का प्रयागराज के SRN अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

- कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। SRN अस्पताल में भर्ती घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है। उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मृतकों के परिवारों को भी सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मामले में DM और SSP को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- कॉपी लिंक

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद 3 और शव शाम करीब साढ़े 5 बजे बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में अब तक कुल 10 शव मिल चुके हैं। मौके पर पुलिस और राहत-बचाव टीम का अभियान लगातार जारी है। टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी है।

- कॉपी लिंक

कौशांबी में पटाखा विस्फोट वाली जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर 2 पटाखा गोदाम मिले हैं। इन गोदामों में पटाखे रखे हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम, सीओ चायल और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों गोदामों का निरीक्षण किया।

वहीं, गोदामों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे आक्रोशित भीड़ गोदामों में तोड़फोड़ न कर सके और किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

विस्फोट और मकानों के गिरने के बाद आसपास के लोग दौड़े। उन्हें जो लोग मलबे के बीच खून से लथपथ दिखे, उन्हें चारपाई पर कुछ दूर लेकर आ गए। इसके बाद किसी गाड़ी या फिर एम्बुलेंस का इंतजार करने लगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

स्वरूप रानी अस्पताल पहुंची महिला रानी ने बताया- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। आसपास का पूरा इलाका दहल गया और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मेरे परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। प्रशासन से सभी को निकाला।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

कौशांबी में मलबे से दो और शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

- कॉपी लिंक

- कौशांबी डीएम अमित पाल शर्मा ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- संपत्ति जब्त करने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस करीब दो साल पहले निरस्त किए जाने की बात सामने आई है। मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

- कॉपी लिंक

कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा- यह बहुत दुखद हादसा है। जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ ह

- कॉपी लिंक

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) के प्राचार्य एके वर्मा ने बताया- अस्पताल में 7 लोग लाए गए थे, जिनमें 2 मृतक और 5 घायल हैं। घायलों को तुरंत इलाज दिया गया। अस्पताल का पूरा ध्यान घायलों की जान बचाने और उन्हें बेहतर इलाज देने पर है। एक मरीज की हालत काफी गंभीर है।

उसे सिर में चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसका इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोटक के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हादसे के बाद फैक्ट्री के आसपास की फसलों पर बारूद फैल गया। फायर ब्रिगेड की टीम पानी का छिड़काव कर बारूद को उड़ने से रोक रही है।

- कॉपी लिंक

हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनके नाम प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

एडीजी ज्योति नारायण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से हादसे की जानकारी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। अधिकारी उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

- कॉपी लिंक

स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) में अब तक 7 घायलों को लाया जा चुका है। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्ट्रेचर की संख्या बढ़ाई जा रही है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

एक महिला ने बताया- हमारी बिटिया यहां घर बनवाकर रह रही थी। परिवार में 5 लोग थे। दामाद, दो बेटे और एक बिटिया। घर ढह गया है। पिछले 2 घंटे से मेरी बेटी-दामाद, नाती-नातिन समेत 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

प्रत्यक्षदर्शी मुनीश कुमार पांडे ने बताया- करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए। गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कम से कम 18-20 लोगों की मौत हुई है। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम से 50 मीटर के दायरे में जितने भी मकान थे, वे टूट गए हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हादसे में बची लड़की ने कहा- घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी उसी में दब गए।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर: 20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

- मायावती ने उमाशंकर सिंह के बेटे को लॉन्च किया: पहली बार बसपा की बैठक में शामिल हुए, पिता की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

- एक्सप्रेस-वे पर THAR बेकाबू, दो भाई समेत 4 की मौत: 100 की स्पीड में डिवाइडर तोड़ा, 6 लेन पार की; CCTV में देखिए हादसा

- दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें