होमक्राइमयूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 11 की मौत; 20 से ज्यादा घायल
क्राइम

यूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 11 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

यूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 11 की मौत; 20 से ज्यादा घायल धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज होने के साथ-साथ फैक्ट्री के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए। कई…

Hindustan के अनुसार31 अगस्त 2026 को 04:30 pm बजे
यूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 11 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 11 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज होने के साथ-साथ फैक्ट्री के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए। कई घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। दो बच्चों प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) समेत कुल 11 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिल रही है।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी की एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में फैक्ट्री जमींदोज हो गई जबकि दो बच्चों प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिल रही है। 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। चार घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज होने के साथ-साथ फैक्ट्री के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। कुछ लोगों के अब भी फैक्ट्री में फंसे होने की खबर आ रही है। पुलिस- फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों से बात कर उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है। जिस जगह पर हादसा हुआ है वो प्रयागराज और कौशाम्बी के बार्डर के पास है। पता चल रहा है कि कई घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। प्रयागराज संवाददाता के अनुसार चार घायलों को चारपाई पर रखकर एसआरएन लाया गया था। इन घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। तीन घायलों की स्थिति गंभीर है।

पटाखा फैक्ट्री कौशांबी के मनौरी के थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में है। विस्फोट की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित तमाम बड़े अफसर और प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटनास्थल से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद धुएं का ऊंचा गुबार उठा और पूरा इलाका धुएं से भर गया। फैक्ट्री के पटाखों में आग लगने के चलते देर तक धमाके होते रहे।

चारपाई पर घायलों को अस्पताल लेकर भागे लोग

धमाके के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। लोग घायलों को चारपाई पर लिटाकर अस्पताल की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में सुबह से काम चल रहा था। सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री में धमाका हुआ। मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें