होमराजनीतिराजनाथ सिंह-सीएम योगी का कार्यक्रम: लखनऊ कैंट को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास - Lucknow News
राजनीति

राजनाथ सिंह-सीएम योगी का कार्यक्रम: लखनऊ कैंट को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Cantt Model Chhawani Project | Rajnath Singh Yogi Adityanath राजनाथ सिंह-सीएम योगी का कार्यक्रम:लखनऊ कैंट को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 01:31 am बजे
राजनाथ सिंह-सीएम योगी का कार्यक्रम:  लखनऊ कैंट को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Cantt Model Chhawani Project | Rajnath Singh Yogi Adityanath

राजनाथ सिंह-सीएम योगी का कार्यक्रम:लखनऊ कैंट को मॉडल छावनी बनाने के लिए 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

- कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। रविवार को लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कार्यक्रम होगा। दिलकुशा लॉन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में करीब 101 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

सीएम योगी और राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

राजनाथ सिंह सुबह करीब 10:55 बजे दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वह लखनऊ कैंट क्षेत्र की विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में छावनी क्षेत्र को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद कैंट क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग से जुड़े ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के तौर पर विकसित करने की योजना के तहत इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पहले ‘मन की बात’ सुनेंगे, फिर विकास योजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण से होगी। इसके बाद लखनऊ कैंट की 12 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

दोपहर करीब 12:30 बजे राजनाथ सिंह दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के पास पहुंचेंगे। यहां वह रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री का कार्यक्रम शाम तक जारी रहेगा।

ताज में PM-SETU कार्यशाला, शाम को दिल्ली रवाना

रक्षा मंत्री शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 6:30 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें