गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी पुलिस अलर्ट: एसीपी बोले - नाविकों को 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट्स का निर्देश, ओवरलोडिंग बैन - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Ganga Alert | ACP Orders Life Jackets & Ban On Overloading गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी पुलिस अलर्ट:एसीपी बोले - नाविकों को 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट्स का न…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Ganga Alert | ACP Orders Life Jackets & Ban On Overloading
गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी पुलिस अलर्ट:एसीपी बोले - नाविकों को 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट्स का निर्देश, ओवरलोडिंग बैन
- कॉपी लिंक
महादेव के अतिप्रिय सावन माह में वाराणसी में लाखों श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार को भी श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। ऐसे में गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस ने नाविकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं और लगातार जल पुलिस गंगा में पेट्रोलिंग कर नाविकों को लाइफ जैकेट्स और ओवरलोडिंग न करने का अनाउसंमेंट कर निर्देशित कर रही है।
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी की मानें तो नाविकों के साथ लगातार बैठकें कर सावन पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वाराणसी में गंगा दोपहर 1 बजे से 63.76 मीटर पर स्थिर हैं। शाम पांच बजे तक जलस्तर नहीं बढ़ा था।
देखिए तीन तस्वीरें…
100 प्रतिशत लाइफ जैकेट अनिवार्य
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - वाराणसी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही थी लेकिन आज गंगा स्थिर है। गंगा का जलस्तर 63 मीटर के आस पास है। शहर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सावन के सोमवार के पहले रविवार से ही लाखों श्रद्धालु काशी में मौजूद हैं। ऐसे में गंगा में नौका विहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नाविकों के साथ बैठक भी की गयी है। ये कहा गया है कि लाइफ जैकेट 100 प्रतिशत पहनाएं। ओवरलोडिंग न करें।
गंगा में की गई है बैरिकेडिंग
एसीपी ने बताया - इसके अलावा जो श्रद्धालु नहाने आ रहे हैं। उन्हें भी बार-बार लाउडहेलर के माध्यम से बताया जा रहा है कि जो बैरिकेडिंग लगाईं गई है। उसके अंदर ही नाहाइये वरना खतरा हो सकता है। कुछ बैरिकेडिंग नगर निगम ने की है और जल पुलिस ने जेटी लगाईं है।
इसके अलावा जगह बोर्ड और दिशा निर्देश लगवाए गए हैं ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। गंगा में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाट के रस्ते महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है की काशी विश्वनाथ के कई द्वार है उससे दर्शन प्राप्त करें।
- दालमंडी में भूमि-पूजन के बाद मुस्लिमों ने की दुआख्वानी: मिठाई बांटी, बोले- ये दुख के दिन टले, जल्द बने नया बाजार
- चेतावनी- यूपी में कल 75 शहरों में बारिश का अलर्ट: 10 नदियां उफान पर; काशी में गंगा आरती घाट, वृंदावन में परिक्रमा मार्ग डूबे
- काशी की दालमंडी का 3 महीने में बदल जाएगा स्वरूप: विधायक ने भूमि पूजन किया, 9 महीने में 181 घर और 6 मस्जिद तोड़ी गईं
- दूसरे सावन सोमवार पर प्रदोष व्रत का संयोग: बाबा विश्वनाथ गौरा-शंकर स्वरूप में देंगे दर्शन, गंगा जल लेकर काशी पहुंचने लगे शिवभक्त
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


