कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: पेशाब करने से रोकने पर ईंटों से कूचा, AIMIM का प्रदर्शन; 7 दिन से जलभराव में फंसे लोग - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur News | AIMIM Protest Over Waterlogging & Assault Case कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पेशाब करने से रोकने पर ईंटों से कूचा, AIMIM का प्रदर्शन; 7 दिन से जलभर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur News | AIMIM Protest Over Waterlogging & Assault Case
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पेशाब करने से रोकने पर ईंटों से कूचा, AIMIM का प्रदर्शन; 7 दिन से जलभराव में फंसे लोग
- कॉपी लिंक
कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…काकादेव में बीच सड़क पेशाब करने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने 47 साल के युवक की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। वहीं, करोड़पति दवा कारोबारी की बहू ने नौकर से अपने ससुर की हत्या करवा दी। बहू ने आरोपियों से कहा- मेरे ससुर को मार दो, बदले में 6 लाख रुपए दूंगी।
AIMIM ने सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। उधर, मैनावती मार्ग के मकड़ी खेड़ा इलाके में करीब 7 दिनों से 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते कई परिवार घरों में कैद हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबर जानने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार खबर पढ़िए…
1. बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी: कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया; पढ़िए कैसे मर्डर की साजिश रची
20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। यह कहना है विनीत मिनोचा की हत्या के आरोपी विशाल का। पढ़िए पूरी खबर…
2. कानपुर का इंजीनियर रूस में क्यों गिरफ्तार हुआ?: पत्नी ने कहा- रूसी सेना में भेज रही पुलिस, मां बोली- पुलिस ने शीशा तोड़ने की बात कही
कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता की रूस में गिरफ्तारी को लेकर अब नया दावा सामने आया है। पत्नी स्नेहा के आरोपों के बीच भारतीय सरकार के सूत्रों ने बताया कि चंदन और उनका दोस्त शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने पास खड़ी एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद रूसी पुलिस ने चंदन को हिरासत में लिया। पढ़िए पूरी खबर…
3. सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर युवक की हत्या: कानपुर में दबंगों ने घेरकर पीटा, ईंट से सिर कुचला; 2 दिन इलाज के बाद मौत
कानपुर में सड़क पर पेशाब करने से रोकना एक शख्स को भारी पड़ गया। काकादेव में शराब के नशे में युवकों ने 47 साल के अमित कुमार को घेरकर पीटा और सिर पर ईंट से कई वार किए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती अमित ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
4. कानपुर का श्यामनगर ROB गड्ढों से भरा: 14 साल पहले बना 768 मीटर का पुल, राहगीर बोले- लगता है चांद पर चल रहे हों
कानपुर का श्यामनगर रेलवे ओवरब्रिज बदहाल हो चुका है। 768 मीटर लंबे पुल पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। रात में आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इससे दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों को खासी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रोजाना कई वाहन गड्ढों की चपेट में आकर असंतुलित हो जाते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
5. कानपुर में AIMIM ने मस्जिद ध्वस्तीकरण का विरोध किया: कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग
सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में AIMIM कार्यकर्ता कानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की। साथ ही मस्जिद के पुनर्निर्माण और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी रखी। पढ़िए पूरी खबर…
6. जाजमऊ के कॉल सेंटर पर साइबर टीम की छापेमारी: 10 महिला-पुरुष कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका
जाजमऊ के जमजम टावर में सोमवार देर रात पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिका और लंदन के लोगों से ठगी करने के आरोप में 4 युवतियों समेत 11 लोगों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि यहां लोन, क्रेडिट कार्ड और लैप्स बीमा पॉलिसी का वनटाइम सेटलमेंट कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों से संपर्क किया जाता था। कॉल सेंटर का हेड ऑफिस लखनऊ में है। पढ़िए पूरी खबर…
7. मैनावती मार्ग के इलाकों में 7 दिन से जलभराव: बारिश का पानी निकालने को मोटर पंप लगाया, राहत नहीं
कानपुर के मकड़ी खेड़ा, बालाजीपुरम और गुप्ता सोसाइटी में करीब एक हफ्ते से 2 से 3 फीट तक पानी भरा है। 700 से ज्यादा मकान और 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग तख्त के सहारे घरों से निकल रहे हैं। तीन दिन से पंप चलने के बावजूद हालात जस के तस हैं। पढ़िए पूरी खबर…
8. कानपुर की ट्रेनों में बढ़ी सीटों की संख्या: अब 24 कोच की चलेगी कानपुर इंटरसिटी और चित्रकूट एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत
त्योहार और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। कानपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में कोचों की संख्या दोगुनी कर 24 कर दी गई है। चित्रकूट और प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेनों में भी कोच बढ़ेंगे। वहीं कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट अब 15 मिनट पहले रवाना होगी। पढ़िए पूरी खबर…
9. कानपुर में बीसीए छात्र बेहोश मिला, इलाज के दौरान मौत:बर्रा में घर पर अकेला था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
कानपुर के बर्रा में 19 साल का BCA छात्र ऋषभ घर में अचेत हालत में मिला। पिता उसे अस्पताल ले गए, लेकिन मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उनकी गैरमौजूदगी में घर पर तीन-चार युवक और एक युवती आए थे। पार्टी होने की भी बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
10. प्राइवेट बाइक से ऑनलाइन राइडिंग पर रोक की मांग: कानपुर में चालकों ने यातायात कार्यालय में सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाएंगे
कानपुर में निजी दोपहिया वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर सर्व समाज एकता एसोसिएशन ने आवाज उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रेलबाजार स्थित यातायात कार्यालय पहुंचकर एसीपी को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि ऐप आधारित कंपनियां निजी बाइक से सवारी करा रही हैं। इससे परमिट, फिटनेस और इंश्योरेंस नियमों के साथ यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


