होमक्राइमकानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया डांस, बाढ़ में 150 घर डूबे - Kanpur News
क्राइम

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया डांस, बाढ़ में 150 घर डूबे - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Janmashtami News: Assembly Speaker Dance & Pandu River Flood Update कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी, विधानसभा अध्यक्…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 02:31 am बजे
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:  जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया डांस, बाढ़ में 150 घर डूबे - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Janmashtami News: Assembly Speaker Dance & Pandu River Flood Update

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया डांस, बाढ़ में 150 घर डूबे

- कॉपी लिंक

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में जन्माष्टमी पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रात 12 बजे से दोपहर तक अस्पताल के लेबर रूम में 10 बच्चों की किलकारियां गूंजीं।

वहीं, लालबंगला स्थित खत्री धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आए। उन्होंने भजनों पर जमकर झूमकर श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए

1- पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, पिपौरी में 150 घर डूबे: NDRF ने 8 फीट गहरे पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला

कानपुर में पांडू नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विधनू के पिपौरी इलाके में करीब 150 घर नदी के पानी की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी, सीडीओ और एसडीएम सदर ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर….

2- कानपुर में धरने पर बैठा व्यापार संगठन, किदवईनगर सड़क के गड्ढे में गिरकर घायल हुए थे व्यापारी

कानपुर में व्यापारियों ने सड़क हादसे में घायल व्यापारी के साथ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्बल मार्केट से किदवई नगर तक बन रही सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़क पर गुरुवार को व्यापारी सड़क हादसे का शिकार हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

3- 285 बंदियों ने रखा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत: 22 महिला बंदी भी शामिल, फलाहार में साबूदाने की खीर और खोए की बर्फी

कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जेल के अंदर भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम है। गुरुवार को 285 बंदी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्रत रख रहे हैं। इनमें 22 महिला बंदी भी शामिल हैं। व्रत रखने वाले बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने फलाहार की विशेष व्यवस्था की है। पढ़ें पूरी खबर….

4- गंदे पानी में लेटकर पार्षद ने जताया विरोध: पार्क में गंदगी और जलभराव पर प्रदर्शन, बोले- समाधान तक नहीं हूटूंगा

कानपुर के बाबूपुरवा में भीकम सिंह पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर पार्षद मेराज ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्क गंदे पानी में लेट गए और अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर…

5- घाटमपुर थाने में 18 सालों से बंद राधारानी, राधा-कृष्ण के मंदिर में बिना राधारानी के मनाई जाती जन्माष्टमी

घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर स्थित है। 18 वर्ष पहले इस मंदिर चोरों ने अष्टधातु की कई मूर्तियां चोरी हुई थी, जिसमें राधा रानी की मूर्ति भी शामिल थी। तत्कालीन सर्वराकार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पढ़ें पूरी खबर….

6- जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष का डांस, VIDEO:कानपुर में भजनों पर झूमे सतीश महाना, महिलाओं ने लगाए जयकारे

लालबंगला स्थित खत्री धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी भक्ति में सराबोर नजर आए। भजन और धार्मिक गीतों पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। इसी दौरान महाना भी महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ नृत्य करने लगे। पढ़ें पूरी खबर…

7- जन्माष्टमी पर 10 घरों में गूंजी किलकारी: 6 ‘कान्हा’ और 4 घर आईं ‘राधा रानी’, हैलट अस्पताल में खुशी

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में जन्माष्टमी पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रात 12 बजे से दोपहर तक अस्पताल के लेबर रूम में 10 बच्चों की किलकारियां गूंजीं। पढे़ं पूरी खबर…

8- सीएसजेएमयू में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाते युवक गिरफ्तार, महिला शौचालय की दीवार के ऊपर से बना रहा था

कानपुर के CSJMU में छात्राओं की चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्डिंग करते 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी महिला शौचालय की दीवार के ऊपर मोबाइल लगाकर वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से महिला शौचालय का वीडियो बरामद कर फोन सील कर दिया। पढ़ें पूरी खबर….

9- कानपुर नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:सफाई नायक ने महिला से 1.10 लाख रुपए हड़पे

कानपुर नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए लेने का आरोप सामने आया है। सिविल लाइंस निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी को जांच सौंपकर एफआईआर के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

10- कानपुर पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने तलब किया: तोड़फोड़ और कब्जे की कोशिश से नाराज, कहा- व्यक्तिगत रूप से पेश हों

कानपुर नगर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध तोड़फोड़ कर उसे ध्वस्त करने और कब्जे की कोशिश के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। कोर्ट ने कहा- 9 सितंबर को पुलिस कमिश्नर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के सामने पेश हों। पढ़ें पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें