होमक्राइमदरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली: प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली: प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Advocate Death Case | Dhoomanganj Flat Sealed Police Probe दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फ…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली:  प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Advocate Death Case | Dhoomanganj Flat Sealed Police Probe

दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में 10 महीने पहले लव मैरिज की, दरोगा बोला-उसने खुद फंदा लगाया

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। वह हाईकोर्ट में वकील थी। दरोगा के मुताबिक, शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ। रात 8 बजे पत्नी कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद पारिवारिक मित्र ने फोन कर बताया कि कंचन ने मैसेज किया है कि वह सुसाइड करने जा रही हैं।

दरोगा ने बताया- मैंने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया। घटना धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट की है।

33 साल की कंचन सिंह हाईकोर्ट में वकील थीं। उन्होंने 10 महीने पहले दरोगा जितेंद्र सिंह से लव मैरिज की थी। जितेंद्र धूमनगंज थाने में तैनात हैं।

माता-पिता समझाकर कानपुर गए, तो कमरा बंद कर लिया

कानपुर के रहने वाले दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया- मेरी पत्नी भी कानपुर की रहने वाली थीं। मैं 2023 बैच का दरोगा हूं। पत्नी के साथ पारस ग्रीन अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहता था। पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद चल रहा था।

इसके बाद कंचन के माता-पिता कानपुर से प्रयागराज आए। वे 3 दिन तक हम लोगों के साथ रहे और कंचन को समझाया। शनिवार रात 8 बजे दोनों वापस चले गए। उनके जाने के बाद कंचन कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद पारिवारिक मित्र ने मुझे फोन किया। कंचन उसका डाइवोर्स का केस लड़ रही थीं। उसने बताया कि कंचन फांसी लगाने जा रही हैं। मैंने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा। पत्नी को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।

DCP सिटी सागर जैन ने बताया-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल अपार्टमेंट सील है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

- ग्राउंड रिपोर्टलग्जरी फार्महाउस में रहने वाला करोड़पति किसान: 250 एकड़ में खेती कर रहे, बाराबंकी में सिर्फ केले से ₹1.65 करोड़ कमाए

- लड़ाकू विमानों ने आसमान में बनाया दिल: मेरठ में 100 फीट ऊंचाई पर कलाबाजी दिखाई, 50 हजार लोग एयर शो देखने पहुंचे

- होमगार्ड परीक्षा में दौड़ते-दौड़ते युवक की मौत: बरेली में पत्नी बोली- B.Tech, B.Ed, TET पास थे, लेकिन सरकारी नौकरी चाहते थे

- भास्कर एनालिसिसयूपी BJP में सीडी कांड वाले उपेंद्र साइडलाइन: 98 जिला प्रभारियों में दिखा संतोष-तावड़े का फॉर्मूला, पुराने चेहरों की वापसी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें