होमक्राइमवाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: PM के जन्मदिन पर जले 10,000 दीये, BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रवेश - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: PM के जन्मदिन पर जले 10,000 दीये, BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रवेश - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi News | PM Modi Birthday Deepotsav BHU PhD Admission Updates वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:PM के जन्मदिन पर जले 10,000 दीये, BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रव…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:  PM के जन्मदिन पर जले 10,000 दीये, BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रवेश - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi News | PM Modi Birthday Deepotsav BHU PhD Admission Updates

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:PM के जन्मदिन पर जले 10,000 दीये, BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रवेश

- कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में दीपोत्सव मनाया गया। इस दीपोत्सव में पहला दिया महापौर अशोक तिवारी ने जलाया। खिलाड़ियों और अधिकारियों ने मिलकर कुल 10 दीये स्टेडियम में जलाए। साथ ही प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना किया।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1.राजनाथ बोले- मोदी की अभी आधी पारी हुई, जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 76 साल के हो गए हैं। सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद लोगों को केक खिलाया। महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर…

2. संतान प्राप्ति के लिए साढ़ें लाख लोगों ने स्नान किया, काशी में लोलार्क कुंड के बाहर 3 Km लंबी लाइन लगी

काशी में लोलार्क कुंड में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की 3 किमी लंबी लाइन लगी है। कुंड जाने वाली आठों गलियां फुल हैं। लोलार्क षष्ठी का स्नान बुधवार की रात 12 बजे से शुरू हुा। गुरुवार शाम 5 बजे तक साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी से 19 सितंबर को होगी मानसून की विदाई, घटने लगा गंगा का जलस्तर

वाराणसी में मानसून की विदाई की आहट के बीच वाराणसी में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गुरुवार सुबह शहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि वातावरण में नमी 74 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 62 रहा। पढ़ें पूरी खबर…

4. वाराणसी में गोरखपुर की 3 टप्पेबाज महिलाएं अरेस्ट, स्कार्पियों से पहुंचती थीं बॉर्डर

वाराणसी पुलिस ने गोरखपुर से वाराणसी आकर टप्पेबाजी और चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह को पकड़ा है। इनमे पकड़ी गईं तीनों महिलाएं गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनका साथी और स्कार्पियो ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

5. 14 दिन में 6087 बुजुर्ग महिलाओं ने मुफ्त सफर किया, तीज पर 496 टिकट

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत वाराणसी क्षेत्र में 1 से 14 सितंबर तक 6,087 बुजुर्ग महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा की। वहीं 14 सितंबर को तीज के दिन अकेले वाराणसी क्षेत्र में 496 निशुल्क टिकट जारी हुए। पढ़ें पूरी खबर…

6.बर्थडे पर काशीवासियों ने पीएम से कही मन की बात

प्रधानमंत्री और वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशीवासियों ने उन्हें बधाई देने के साथ पीएम से गिफ्ट भी मांगा। लोगों ने कहा- काशी में सफाई व्यवस्था बेहतर कराई जाएं। आए दिन जो जाम लग रहे है उससे हमे छुटकारा दिलाए। पढ़ें पूरी खबर…

7. BHU में पीएचडी की 1500 सीटों पर प्रवेश, 69 पेज का बुलेटिन जारी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश का 69 पेज का बुलेटिन जारी कर दिया है। इस सत्र में करीब 1500 पीएचडी सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया अगले 24 से 48 घंटे में शुरू होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

8. PM के जन्मदिन पर सिगरा स्टेडियम में जले 10,000 दीये:महापौर ने जलाया पहला 'आशीर्वाद का दीया'

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में दीपोत्सव मनाया गया। इस दीपोत्सव में पहला दिया महापौर अशोक तिवारी ने जलाया। खिलाड़ियों और अधिकारियों ने मिलकर कुल 10 दीये स्टेडियम में जलाए। साथ ही प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। पढें पूरी खबर…

9.रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज

बनारस कोचिंग डिपो में यात्रियों की शिकायतों और यात्री सुविधाओं से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को ‘रेल मदद’ पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रस्तावित वंदे भारत शेड और पिट लाइन के काम की प्रगति भी देखी गई। काम में तेजी लाने को कहा गया। पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी के जैतपुरा में जर्जर मकान से हादसे का खतरा

वाराणसी के जैतपुरा के वार्ड नंबर 93 में एक मकान पूरी तरह जर्जर हालत में है। मकान का एक हिस्सा काफी कमजोर हो चुका है। इसकी हालत देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें